MP: पन्‍ना टाइगर र‍िजर्व और अभयारण्‍यों के दरवाजे पर्यटकों के ल‍िए बंद, जान‍िए ऐसा क्‍यों

सागर, 2 जुलाई। पन्‍ना के टाइगर र‍िजर्व से लेकर बुंदेलखंड के सभी वन्‍य प्राणी अभयारण्‍य सैलान‍ियों और पर्यटकों के ल‍िए बंद हो गए हैं। वाइल्‍ड लाइफ सफारी और प्राकृत‍िक सौंदर्य को नजदीक से न‍िहारने के ल‍िए अब लोगों को तीन महीने का इंतजार करना होगा।

नौरादेही में वनराज

दरअसल बार‍िश का सीजन शुरू होते ही मप्र के सभी टाइगर र‍िजर्व और वन्‍य प्राणी अभयारण्‍य को आम लोगों के लि‍ए बंद कर द‍िया जाता है। घने जंगल और दुर्गम पहाडी इलाकों, नदी-नालों और तालाबों में बार‍िश के उफान के चलते जंगल में प्रवेश संभव नहीं हो पाता है। इस दौरान टाइगर सह‍ित वन्‍य प्राणी भी पानी से बचने सुरक्ष‍ित ठिकानों पर चले जाते हैं। खतरा भी बहुत होता है, इस कारण बार‍िश के सीजन भर इन्‍हें पूर्ण रुप से बंद कर द‍िया जाता है।

01 अक्‍टूबर2022 से फ‍िर से खुलेगा पर्यटन
सागर के नौरादेही अभयारण्‍य और पन्‍ना टाइगर र‍िजर्व प्रबंधन से म‍िली जानकारी अनुसार 1 जुलाई से बंद होकर पीटीआर और तमाम वन्‍य प्राणी अभयारण्‍य अगले तीन महीने अर्थात बार‍िश के सीजन भर बंद रहेंगे। बार‍िश समाप्‍त होने के बाद 1 अक्‍टूबर से यहां आवाजाही फ‍िर से शुरू हो जाएगी। अध‍िकृत रुप से इसका पूरा कलेंडर जारी होता है। प्रत्‍येक साल क्‍लोज और ओपन का पूरा सैड्यूल केंद्र और राज्‍य सरकार की तरफ से तय किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+