Panna: खेत की उथली खदान ने बनाया लखपति, चमकी किस्मत, 15 लाख के दो हीरे मिले
बेटियों की शादी के लिए पैसा चाहिए था, भगवान से प्रार्थना की और दो हीरे मिल गए! यह कोई कहानी नही बल्कि पन्ना के उदय प्रकाश त्रिपाठी की जुबानी है। उन्हें बीते रोज करीब 15 लाख रुपए अनुमानित कीमत के दो चमचमाते हीरे मिले है।

Panna Diamond News: पन्ना की धरती कब किस पर मेहरबान हो जाए कहा नहीं जा सकता। एक शख्स बीते 40 साल से यहां उथली खदान के पट्टे लेकर किस्मत आजमाता रहा है, लेकिन उसे हीरे नहीं मिले। अब उसकी बेटियों की शादी करना है, पैसों की सख्त आवश्यकता थी, जो भगवान से प्रार्थना कर खुदाई की तो रत्नगर्भा ने एक साथ दो हीरे दे दिए। हीरा कार्यालय में पारखी ने बताया कि हीरे जेम्स क्वालिटी के हैं और अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए होगी।

पन्ना के धाम मोहल्ले के रहने वाले बुजुर्ग उदय प्रकाश त्रिपाठी कई सालों से हीरा खदान के पट्टे लेकर हीरा की तलाश कर रहे हैं, उनके जीवन में हीरे की तलाश के लिए लंबा वक्त गुजर गया, लेकिन किस्मत नहीं चमकी। अब उन्हें एक साथ दो जेम क्वालिटी के हीरे मिले हैं। उन्होंने दहलान चौकी के जयपाल पाल के खेत में उथली खदान ली थी। यहां बीते रोज उनकी किस्मत चमकी और दो हीरे हाथ में आ गए, जिनका वजन 4.57 कैरेट और दूसरे का वजन 0.71 कैरट बताया जा रहा है। हीरे जेम्स क्वालिटी के बताए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है।
भगवान प्राणनाथजी की कृपा मान रहे हैं
खदान संचालक उदय प्रकाश हीरे मिलने को भगवान प्राणनाथ जी का आशीर्वाद मान रहे हैं। उन्होंने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हुई थी। पैसों के अभाव की वजह से उन्होंने श्री प्राणनाथजी से प्रार्थना की थी और उनकी कृपा से एक साथ दो हीरे मिले हैं, जिन्हें हीरा कार्यालय में जमा किया गया है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications