Panna: अब रामपुर में शिकारी के जाल में फंसा तेंदुआ, 5 घंटे छटपटाता रहा

पन्ना जिले के रामपुर इलाके में जंगल से सटे इलाके में एक तेंदुआ शिकारी द्वारा लगाए जाल में फंस गया। जब तब वन विभाग का अमला पहुंचा तक तब वह दर्द से छटपटाता रहा, बाद में फंदा तोड़कर भाग निकला।

पन्ना में क्लिचवायर के फंदे में फंस गया तेंदुआ

Madhya Pradesh के पन्ना जिले पवई रामपुर में जंगल से सटे इलाके में एक तेंदुआ शिकारी द्वारा लगाए गए फंदे में फंस गया इस इलाके में तेंदुओं का मूवमेंट आम बात है। तेंदुए के फंदे में फंसे होने की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। करीब छह घंटे तक वह फंदे से आजाद होने का प्रयास करता रहा, बाद में वह फंदा तोड़ने में कामयाब हो गया और भाग निकला।

Panna: रामपुर में शिकारी के जाल में फंसा तेंदुआ

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के पवई एवं शाहनगर के रामपुर गांव से सटी वन विभाग की बीट में नाले के पास ग्रामीणों ने होली के दिन एक तेंदुए को फंदे में फंसे हुए देखा था। इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई थी। यहां नाले मे शिकारियों ने जंगली जानवरों को फंसाने के लिए फंदा लगाया था, जिसमें एक तेंदुआ फंस गया था। मौके पर वन विभाग की टीम करीब 4 घंटे बाद रेस्क्यू करने पहुंची थी। रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन उसके पहले ही तेंदुए ने प्रेशर से क्लिचवायर का फंदा तोड़ डाला। फंदा तोड़ते ही वह सरपट जंगल में भाग गया।

Recommended Video

    पन्ना : कुएं में गिरा भालू ग्रामीणों ने देसी जुगाड़ से निकाला देखे वीडियो....

    वन विभाग अमला तैनात, ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह
    वन विभाग ने तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज करने का प्रयास किया था, लेकिन वह खुद प्रयास कर फंदा तोड़कर जंगल में भाग निकला। इधर वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के इलाके में वनकर्मियों की तैनाती की है, ताकि तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। वहीं स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क व सजग रहने की सलाह दी गई है। वहीं नाले में फंदा लगाने वाले शिकारियों की पतासाजी करने का वन विभाग प्रयास कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+