Panna: जिला अस्पताल का ब्लड बैंक स्वाहा, शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग, मशीनें, फ्रीजर, ब्लड सब खाक
पन्ना जिले के ब्लड बैंक की बिल्डिंग में अचानक आग लगी और जब तक आग पर काबू पाने के लिए मदद पहुंची तब तक सारी मशीनें, फ्रीजर, जांच के उपकरण और सारा ब्लड जलकर खाक हो गया। बमुश्किल घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पन्ना जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक बिल्डिंग के ब्लड स्टोरेज रूम में अचानक तेज काला धुंआ उठने लगा। कर्मचारियों ने जाकर देखा तो आग भड़क रही थी। कर्मचारियों तुरंत चीखकर सभी को सतर्क किया, बिजली की लाइट का मेन स्चिव आॅफ किया और बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
Recommended Video
पन्ना: वाहनों की हुई भिड़ंत, हादसे में तीन गंभीर घायल
जिला अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार परिसर में अस्पताल के ठीक सामने स्थित ब्लड बैंक में दोपहर बाद अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और ब्लड बैंक में रखे फ्रीजर व मशीनें सहित अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस थाने को दी गई थी। मौके पर पहुंची दमकल के अमले ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग ने सबकुछ स्वाहा कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications