Panna: निर्दयी पिता ने फ्रिज-बाइक के लालच में अपने अजन्मे बच्चे की ली जान
पन्ना जिले के गुन्नौर इलाके के पटना तमोली गांव में एक दहेज लोधी पिता गर्भ में पल रहे शिशु का हत्यारा बन गया। दरअसल घर में फ्रिज-बाइक-प्लाट को लेकर पति-पत्नी में विवाद के दौरान पति ने उसके पेट में लात मार दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पन्ना के गुन्नौर में सलेहा थाना इलाके के पटना तमोली गांव निवासी राजेंद्र सिंह का विवाह दो साल पहले ऊषा सिंह से हुआ था। विवाह के समय से ही राजेंद्र पत्नी को दहेज के लिए परेशान करता रहता था। ऊषा के साथ ससुराल वाले व पति जब-तब दहेज को लेकर झगड़ा करने लगते थे। बीते रोज राजेंद्र ने पत्नी ऊषा को दहेज लाने उलाहना दिया, जिससे विवाद शुरू हो गया। राजेंद्र ने पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी के बावजूद मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसके पेट पर लात मार दी। पत्नी दर्द से बिलखने लगी। उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया।
Recommended Video

अस्पताल पहुंचे तब तक गर्भस्थ्य शिशु की मौत हो गई थी
विवाद के बाद घायल ऊषा को परिजन जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाॅक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया, इसी दौरान पता चला कि पेट में पैर की चोट लगने से गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती ऊषा ने अपने ऊपर हुए जुल्म की कहानी खुद सुनाई है।












Click it and Unblock the Notifications