MP News: देश का पहला डायमंड आकार का रेलवे स्टेशन पन्ना में बनेगा, प्रपोजल तैयार
ललितपुर—सिंगरौली रेल लाइन परियोजना में पन्ना का नया रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें पन्ना का स्टेशन भी हीरों की दमक जैसा नजर आएगा। इसे डायमंड शेप दिया जाएगा।

देश में पन्ना को हीरों की खदान, पन्ना टाइग रिजर्व के लिए पहचाना जाता है। अब यहां का नया रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है। इसका जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें पूरा स्टेशन डायमंड आकार में बनाने का प्लान है। इसके लिए खाका भी तैयार कराया गया है। यदि प्रपोजल के अनुसार रेलवे स्टेशन भवन बना तो यह देश का सबसे आधुनिक और इकलौता डायमंड आकार का रेलवे स्टेशन होगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद बीडी शर्मा ने इसका प्रपोजल तैयार कराया है।
दरअसल ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन परियोजना के अंतर्गत पन्ना में नया रेलवे स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में पन्ना में खुद का रेलवे स्टेशन नहीं है। इसके सबसे नजदीकि खजुराहो रेलवे स्टेशन है जो करीब 40 किलोमीटर दूर पड़ता है। पन्ना तक वाया रोड ही जाना पड़ता है। जिला मुख्यालय से सतना, पन्ना, खजुराहो नई लाइन खंड में स्थित है, यह ललितपुर सिंगरौली नई लाइन परियोजना का हिस्सा है।
भविष्य में कुछ ऐसे दिखेगा पन्ना का अपना रेलवे स्टेशन
Recommended Video
- पन्ना शहर की पहचान यहां की हीरा खदानें हैं।
- रेलवे स्टेशन को डायमंड शेप में ही तैयार किया जाएगा।
- पन्ना की दूसरी पहचान टाइगर रिजर्व है।
- रेलवे स्टेशन के अंदर-बाहर विरासत के दर्शन होंगे।
- स्टेशन आगमन और प्रस्थान अलग-अलग होगा।
- प्लेटफॉर्म तक पहुंचने 12 मीटर चौड़ा सब-वे होगा।
- पन्ना के दोनों तरफ के शहर को जोड़ने थ्रू-एंड-थ्रू सब-वे बनेगा।
- स्टेशन को हरित भवन के रुप में बनाया जाएगा।
- पूरा स्टेशन सौर्य ऊर्जा से जगमग होगा।












Click it and Unblock the Notifications