22 जनवरी को देश में दीपावली मनाई जाएगी, जम्मू-कश्मीर में भी जश्न का माहौल: BJP सांसद विष्णुदत्त शर्मा
MP News: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में एक नया इतिहास रचने की तैयारी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 500 सालों से ज्यादा समय के इंतजार के बाद, लाखों लोगों के बलिदान के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत की उपस्थिति में रामलला की प्रतिष्ठा होगी।
यह बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना में मीडिया से बात करते हुए कही। शर्मा ने पन्ना में श्रीराम मंदिर परिसर से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। इस सफाई अभियान के तहत, प्रदेश भर के मंदिर परिसरों में सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस स्वच्छता के आदान-प्रदान के लिए हर भारतीय नागरिक आभारी हैं।

पन्ना में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान
BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 जनवरी से स्वच्छता अभियान चलाने की बात कही है। पन्ना में आज से राम मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई है। 21 जनवरी तक शहर में यह अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वच्छता के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे हैं, इसी का प्रमाण है कि लोगों में जागरूकता बढ़ी और देश स्वच्छता की ओर अग्रसर है। श्री शर्मा ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों के खुशहाली की कामना भी की।
इंदौर और भोपाल स्वच्छता में आगे
शर्मा ने कहा कि जब स्वच्छता का सवाल देशभर में आता है तो इंदौर और भोपाल का नाम सबसे आगे आता है। इंदौर स्वच्छता में पहला स्थान हासिल करता है। राजधानी भोपाल भी स्वच्छता के मामले में पीछे नहीं रहा है। पन्ना भी स्वच्छता में एक नंबर बनेगा, हम इस संकल्प को पूरा करेंगे। प्रदेश के शहर हो या गांव लोगों ने स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है।

जम्मू-कश्मीर में भी जश्न का माहौल
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी जश्न का माहौल है। पत्थरबाजी अब बंद हो चुकी और लाल चौक पर अब जश्न मनाया जाता है। भारत माता की जय के नारे अब सुनाई देते हैं। अगर कोई व्यवधान पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसका भी जवाब दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications