Shivpuri news: अस्पताल में सिलेंडर फटने की अफवाह पर मां ने हटा दी बच्चे की ऑक्सीजन, हुई मौत
शिवपुरी के जिला अस्पताल में सिलेंडर फटने की अफवाह से मची अफरा-तफरी, अपने मरीजों को लेकर अस्पताल से बाहर भागे अटेंडर, आक्सीजन हटने की वजह से एक बच्चे की मौत
Shivpuri में एक मां ने अपने बच्चे को बचाने के लिए प्रयास किया लेकिन मां के प्रयास की वजह से ही बच्चे की जान चली गई। पूरा मामला शिवपुरी के जिले का है यहां के जिला अस्पताल में सिलेंडर फटने की अफवाह के बाद अस्पताल में भर्ती 1 बच्चे की मां बच्चे की ऑक्सीजन हटाकर उसे बाहर लेकर दौड़ पड़ी और जब वह वापस बच्चे को लेकर अस्पताल में आई तब तक ऑक्सीजन के अभाव में बच्चे ने दम तोड़ दिया था।

शिवपुरी जिला अस्पताल में हुआ घटनाक्रम
यह पूरा घटनाक्रम शिवपुरी के जिला अस्पताल का है। यहां अचानक से सिलेंडर फटने की अफवाह फैल गई जिसकी वजह से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अपने मरीजों को लेकर उनके अटेंडर अस्पताल से बाहर की ओर दौड़ पड़े। मरीजों के अटेंडरों को यह चिंता थी कि कहीं सिलेंडर फटने की वजह से अस्पताल में आग न लग जाए जिससे उनके मरीजों की जान चली जाए।
Recommended Video

1 महीने के मासूम को ऑक्सीजन हटाकर दौड़ पड़ी मां
अस्पताल में सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर अस्पताल में भर्ती 1 महीने के बच्चे छोटू को लेकर उसकी मां भी अस्पताल के बाहर दौड़ पड़ी। छोटू को ऑक्सीजन लगी हुई थी उसकी मां ने अपने बच्चे की ऑक्सीजन निकाली और उसकी जान बचाने के लिए उसे गोद में उठाकर अस्पताल के बाहर पहुंच गई।

आक्सीजन के अभाव में बच्चे की हो गई मौत
सिलेंडर फटने की अफवाह पर जब विराम लगा और अस्पताल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल शांत हुआ तो छोटू को उसकी मां फिर से अस्पताल के अंदर लेकर पहुंची लेकिन यहां जब डॉक्टर्स ने छोटू को चेक किया तो छोटू की जान जा चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टर ने जब छोटू की मां को बताया कि उनके बच्चे की मौत हो गई है तो मां भी अपने बच्चे की मौत के सदमे में बेसुध हो गई।

ऑक्सीजन फ्लो मीटर की बोतल फटने से हुई थी आवाज
दरअसल जिस आवाज को सिलेंडर फटने की आवाज समझकर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी असल में वह ऑक्सीजन फ्लो मीटर की बोतल थी जिसे एंबुलेंस का ड्राइवर और 1 सुरक्षाकर्मी मिलकर निकाल रहे थे। इसी दौरान बोतल फट गई और बोतल के धमाके की आवाज सुनकर अस्पताल में इस बात की अफवाह फैल गई कि अस्पताल में सिलेंडर फट गया है।












Click it and Unblock the Notifications