MP News: पहलगाम हमले के खिलाफ उबाल: सड़कों पर फूटा गुस्सा, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ पूरे मध्यप्रदेश में जन आक्रोश सड़कों पर उतर आया है। आतंकियों द्वारा किए गए हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की हत्या से देशभर में शोक और गुस्से का माहौल है।

मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले जलाकर विरोध जताया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Outrage in MP against Pahalgam incident demonstration against terrorism and Pakistan

भोपाल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हुए शामिल

राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कैंडल मार्च में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। मार्च की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने की। मार्च का उद्देश्य पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देना और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाना था।

दिग्विजय सिंह ने इस अवसर पर कहा -"यह हमला न केवल मानवता पर हमला है, बल्कि देश की अखंडता और शांति को चोट पहुंचाने की साजिश है। हम सबको एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करना होगा।" मार्च के दौरान मोमबत्तियों की रौशनी में गूंजते "भारत माता की जय", "आतंकवाद मुर्दाबाद" और "पाकिस्तान होश में आओ" जैसे नारे राजधानी की फिजा में गूंजते रहे।

Outrage in MP against Pahalgam incident demonstration against terrorism and Pakistan

MP News: इंदौर में धर्म रक्षा समिति का पुतला दहन

इंदौर में धर्म रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार से आतंकियों को फांसी देने और पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा -"जब तक आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही नहीं होगी, तब तक ऐसे हमले होते रहेंगे। पाकिस्तान की सरजमीं से संचालित आतंकियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई जरूरी है।"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त संदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह आतंकियों की कायरता का परिचायक है। उन्होंने कहा -यदि आतंकियों में साहस होता तो वे भारतीय सेना के सामने आते। भारतीय सेना उनके चीथड़े उड़ा देती। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और इन नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।हम अपने शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

पूरे प्रदेश में गूंजा विरोध का स्वर

ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शांति मार्च, कैंडल मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अल्पसंख्यक समाज के विभिन्न वर्गों ने भी इस हमले के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। कई जगहों पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

MP News: विपक्ष और सत्ता एकजुट

इस हमले को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा -"इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब पाकिस्तान को स्पष्ट और कठोर संदेश देने का वक्त है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+