ओरछा में 'श्री रामराजा लोक' कैसा होगा, भविष्य में कैसा दिखेगा यह दिव्य धाम... पढ़िए खबर
श्री रामराजा लोक (Sri Ramaraja Lok) Madhya Pradesh के ओरछा (Orchha) में बनने वाले श्री रामराजा लोक का निर्माण होने जा रहा है। CM शिवराज सिंह चौहान ने इसका भूमिपूजन किया। करीब 176 की लागत से श्री रामराजा लोक का निर्माण कराया जाएगा। यह प्रदेश का 5 वां लोक है। आइए आपको बताते हैं कि श्री रामराजा लोक का भविष्य में कैसा स्वरूप होगा, कैसे इसे दिव्यता और भव्यता प्रदान की जाएगी। 3 साल में बनेगा श्री राम राजा लोक। निर्माण 3 चरणों में होना है। वर्तमान में मंदिर परिसर 25 हजार वर्ग फीट में है, इसे 80 हजार वर्ग फीट तक विस्तारित किया जाएगा।
12 एकड़ में लोक की विभिन्न इकाईयां तैयार की जाएंगी।

श्री रामराजा लोक में कितनी लागत से क्या-क्या तैयार होगा
बुंदेलखंड की अयोध्या कहलाने वाले पर्यटन नगरी ओरछा में श्री रामराजा सरकार का मंदिर करीब 400 साल से पुराना है। यहां भगवान श्री राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। भगवान की मूर्ति को अयोध्या से लेकर आईं थी। यहां लोग हजारों श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। रामराजा लोक की डीपीआर के अनुसार इसमें प्रमुख रूप से श्री रामराजा मंदिर, मंदिर परिसर, चतुर्भुज मंदिर, मुख्यद्वार, कॉरिडोर, श्रद्धालुओं के लिए कतार, माता जानकी मंदिर, फूड प्लाजा, मंदिर के बाहर दुकानों का एरिया, सांस्कृतिक थीम पार्क, किले की दीवार, गेट संरक्षण व सौंदर्यीकरण, पुरातत्व महत्व के अन्य मंदिर व भवनों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण, ओरछा मंदिर परिसर में भगवान श्री राम की लीलाओं, उनके अयोध्या से ओरछा तक आने की कथा वृतांतों का चित्रण किया जाएगा।

ओरछा में कैसा बनेगा श्री रामराजा लोक, कितनी लागत आएगी
- मप्र सरकार ने ओरछा में कुल 176 करोड़ की लागत से भगवान का श्री रामराजा लोक तैयार करने की योजना बनाई थी। इसके लिए राशि भी स्वीकृत होकर सोमवार को सीएम ने भूमिपूजन कर दिया।
- डीपीआर के अनुसार 20 करोड़ की लागत से भगवान का श्री रामराज मंदिर, मंदिर परिसर में पुरातत्व महत्व के भवनों का संरक्षण जिनमें प्रमुख मंदिर के साथ-साथ री पाताल हनुमान मंदिर, श्री जानकी माता मंदिर शामिल रहेगा।
- 41 करोड़ की लागत से श्री रामराजा लोक का प्रवेश द्वार, प्लाजा, प्रसादालय, कतार परिसर, श्री जानकी मंदिर परिसर का विकस एवं फूड प्लाजा व दुकान परिसर का काम कराया जाएगा।
- 10.32 करोड़ से स्मारकों के पास आंतरिक मार्ग, पाथवे, किले के चारों तरफ पैदल परिक्रमा पथ, घाटों के पास बोट क्लब, श्री राम भगवान के बाल स्वरूप एवं दरबार का सौंदर्यीकरण कराया जाए।
- 59.15 करोड़ की लागत से मेगा सांस्कृतिक थीम पार्क, दिव्यांगजनों के लिए पहुंच सुविधा, किले की दीवार, गेट संरक्षण के काम होंगे।
यह भी पढ़िए: प्रेतबाधा से मुक्ति पाने बिहार के नालंदा से बागेश्वरधाम आई 12 साल की नाबालिग लापता
MP के सीएम ने वैदिक रीति अनुसार किया भूमिपूजन, रखी आधार शिला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ओरछा जिला निवाड़ी में श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए, उसके बाद मंदिर परिसर में बनने वाले श्री रामराजा लोक निर्माण के लिए हवन-यज्ञ पूजन करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गेंती और फावड़ा चलाकर लोक निर्माण का भूमिपूजन किया और आधार शिला रखी। बता दें की महाकाल लोक की तर्ज पर बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में भी भव्य और दिव्य श्री रामराजा लोक तैयार हो रहा है।
जानिए मप्र में कहां-कितने लोक बनेंगे
- श्री महाकाल लोक उज्जैन (800 करोड़)
- एकात्म लोक ओंकारेश्वर (2200 करोड़)
- श्री हनुमान लोक छिंदवाड़ा (314 करोड़)
- देवी लोक सलकनपुर (200 करोड़)
- श्री रामराजा लोक ओरछा (176 करोड़) 10. नाग लोक बड़वानी (घोषणा)
- राम वनगमन पथ चित्रकूट (100 करोड़)
- अहिल्यानगरी लोक इंदौर (25 करोड़)
- जानापाव लोक महू (10 करोड़)
- नागलोक बड़वानी (घोषणा)
- शनि लोक ग्वालियर (घोषणा)
- हनुमान लोक भिंड (घोषणा)












Click it and Unblock the Notifications