ओरछा में श्रीरामराजा दरबार में राज्यपाल ने लगाई हाजिरी, तीन दिवसीय दौरा खत्म कर भोपाल रवाना
राज्यपाल मंगू भाई पटेल बीते तीन दिन से बुंदेलखंड के दौरे पर थे, उन्होंने छतरपुर विवि, टीकमगढ़ में अमृत महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की थी। सोमवार को वे ओरछा में श्रीरामराजा सरकार के दर्शन करने पहुंचे थे।

Orchha मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल सोमवार को ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन करने पहुंचे थे। उनके साथ निवाड़ी सहित बुंदेलखंड के अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल ने रामराज के दर्शन कर यहां करीब आधा घंटे का समय गुजारा।
बुंदेलखंड के छतरपुर में शुक्रवार शाम को राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे थे। वे यहां रात रुके और शनिवार को छतरपुर के महाराजा छत्रसाल राजकीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह, नए भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राज्य ने यहां अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। शाम को वे हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ पहुंच गए थे। रविवार को वे यहां पर मड़खेरा सूर्य मंदिर देखने पहुंचे थे। यहां पीएम आवास हितग्राही के घर पहुंचे, वहां भोजन किया, आंगनवाड़ी के कार्यक्रम में शामिल हुए और हस्तशिल्प मेले के स्टॉल पर पहुंचकर उन्होंने कलाकारों से बात की थी। सोमवार सुबह वे ओरछा पहुंचे थे। करीब 10 बजे उन्होंने श्रीरामराजा सरकार के मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये और आर्शीवाद लिया। कुछ समय उन्होंने मंदिर परिसर में बिताया उसके वे वापस लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications