Orchha: बेतवा नदी में कर रहे थे मस्ती, नदी में आ गया सैलाब, छह पर्यटक फंसे, रेस्क्यू

बुंदेलखंड के ओरछा में घूमने आए कुछ पर्यटक बेतवा नदी के घाट पर सुहावने मौसम में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। नदी में पानी कम था, इस कारण पर्यटक जिनमें युवतियां भी शामिल थीं, वे नदी के बीच उथले हिस्से में जाकर पिकनिक मनाने लगे। इसी दौरान अचानक नदी में पानी का सैलाब सा आ गया और सभी पर्यटक बीच नदी में फंसकर रह गए। जान बचाने के लिए वे किनाने पर मौजूद लोगों को आवाज देकर गुहार भी लगा रहे थे।

ओरछा: नदी के बीच में पिकनिक मना रहे थे, बेतवा में पानी बढ़ने से छह पर्यटक फंसे

मानसून सीजन में सूखी और उथली ​नदियों के बीच में जाकर मौज-मस्ती करना या पिकनिक मनाना भारी पड़ सकता है। बीते रोज मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल ओरछा में ऐसा ही मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश के झांसी से ओरछा आए 6 पर्यटक बेतवा नदी के कंचना घाट के आगे जंगल के पास पिकनिक माने पहुंचे थे। नदी में पानी कम था, इसलिए वे नदी के बीच में जाकर चट्टानों पर बैठे थे, इसी दौरान अचानक से नदी में जलस्तर बढ़ने लगा और नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। घाट पर अन्य लोग भी मौजूद थे, इन्होंने पर्यटकों के नदी में फंसे होने की सूचना पुलिस और एनडीआरएफ को दी थी।

बेतवा के कंचना घाट के पास पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने नदी के तेज बहाव में उतरकर एक-एक कर सभी छह पर्यटकों का रेस्क्यू किया और काफी मशक्कत के बाद इन्हें किनारे तक लेकर आए। नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा था। रेस्क्यू की टीम को यदि कुछ समय और लगता तो फिर पर्यटकों तेज बहाव में बह भी सकते थे।

घुराई नदी में बाढ़ से बेतवा में बढ़ा पानी
बेतवा नदी में कंचना घाट से आगे जंगल में जाकर घुराई नदी का संगम है। जब पर्यटक फंसे थे, उस समय बेतवा में ज्यादा पानी नहीं था, लेकिन घुराई नदी में बाढ़ के रूप में पानी का सैलाब जैसा आया और बेतवा में मिलते ही बेतवा नदी में उफान आ गया था, इस कारण पर्यटक फंस गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+