MP Weather: मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कब से राहत? IMD ने दी गुड न्यूज
Weather in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता हैश। प्रदेश में फिर मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के 38 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के लोगों को 19 सितंबर से जोरदार बारिश से राहत मिलनी शुरू हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोलकाता के पास एक मानसूनी सिस्टम बना हुआ है। ट्रफ लाइन बलिया, फिरोजपुर, शाहजहांपुर और पटियाला होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जाती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, उत्तराखंड और गुजरात में चुक्रवात बनता नजर आ रहा है।
एक ट्रफ लाइन पाकिस्तान के आसपास भी नजर आ रही है। गहरा अवदाब क्षेत्र के धीरे-धीरे आगे बढ़ने की उम्मीद है। इन सब मानसूनी सिस्टम की वजह से प्रदेश के झमाझम बारिश होने की संभावना है। कई जगह अलग-अलग मानसूनी सिस्टम एक्टिव हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक,अनूपपुर, डिंडौरी, मैहर, सिंगरौली, बालाघाट, सीधी, मंडला, शहडोल और उमरिया में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। छतरपुर, सिवनी, कटनी, रीवा, सागर, मऊगंज, पन्ना, सतना और जबलपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
जबकि, दमोह, सीहोर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, श्योपुर, पांढुर्णा, भोपाल, निवाड़ी, विदिशा, टीकमगढ़, रायसेन, बैतूल, शिवपुरी, हरदा, अशोकनगर, बुरहानपुर, गुना, खंडवा, नीमच, देवास, मंदसौर, शाजापुर, आगर मालवा में तेज बारिश होने के आसार हैं।
बारिश की गति कमजोर पड़ने पर अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई रविवार को छतरपुर जिले के खजुराहो में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ इसके अलावा अधिकांश जिलों का मौसम भी 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा। भोपाल में 31.4, रीवा में 31.4, सतना में 32.9, टीकमगढ़ में 32.5, उज्जैन में 31.5, ग्वालियर में 33.5, इंदौर में 30.6, जबलपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।












Click it and Unblock the Notifications