Opinion Poll: एमपी में शिवराज 'मामा' मारेंगे बाजी या करेंगे कांग्रेस के 'कमल'नाथ कमाल?

Madhya Pradesh Opinion Poll: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर उल्टी गिनती जारी है। 230 विधानसभा सीटों वाले इस बड़े राज्य में 17 नवबंर को मतदान होगा।

 Madhya Opinion Poll

भाजपा का दावा है कि सत्ता में एक बार फिर से उसकी वापसी होगी और 'मामा' शिवराज सिंह चौहान को ही जनता का प्यार मिलेगा तो वहीं कांग्रेस को लगता है इस बार उनके 'कमल' यानी कमलनाथ जनता का विश्नास जीतने में सफल रहेंगे।

टाइम्‍स नाउ नवभारत ईटीजी ने कराया सर्वे

अब जनता किसे चुनेगी ये तो चुनावी नतीजे तय करेंगे लेकिन इसी बीच पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर कई ओपिनियन पोल सामने आ रहे हैं, जिसमें जनता का रूख क्या है, ये जानने की कोशिश की जा रही है। ताजा सर्वे टाइम्‍स नाउ नवभारत ईटीजी का है, जिसने मध्य प्रदेश के लोगों के मन में क्या चल रहा है? यह जानने का प्रयास किया।

उसने जनता से सवाल किया - एमपी में किसकी बनेगी सरकार?

  • भाजपा
  • कांग्रेस
  • अन्य

जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। इस बार भी स्थिति साल 2018 जैसी नजर आ रही है। यानी कि कांग्रेस को फायदा दिख रहा है। सर्वे में कांग्रेस को 112 और बीजेपी को 107- 115 सीटें मिलने का अनुमान है।जबकि अन्य के खाते में 1-3 सीटें आ रही हैं।

किसी भी पार्टी को मैजिक नंबर नहीं मिल रहा?

मतलब ये ही कि सीधे-सीधे किसी भी पार्टी को मैजिक नंबर 115 नहीं मिल रहा है और दोनों ही दलों के बीच कांटे का मुकाबला है।

बीजेपी की वोट शेयरिंग कांग्रेस से कम

अगर वोट शेयरिंग की बात करें तो बीजेपी 43.70 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 44.90 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर इस पोल में तो कांग्रेस ही दमदार नजर आ रही हैं, देखते हैं कि 3 दिसंबर को राज्य में 'मामा' की वापसी होती या फिर यहां पर कांग्रेस का 'कमल' खिलता है?

यह भी याद रखें

साल 2018 के मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस को 114 सीटें, बीजेपी को 109 सीटें , बसपा को 2 सीटें, सपा को 1 सीट और निर्दलीय को चार सीटें मिली थीं। कमलनाथ ने निर्दलीय के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाई थी।

पांच साल में एमपी में दो बार बनी सरकार

लेकिन 15 महीने बाद ही उसकी सरकार गिर गई और फिर बीजेपी ने साल 2029 में सरकार बनी ली। मौजूदा दौर में भाजपा के पास एमपी में 126 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 96 एमएलए, 4 निर्दलीय विधायक हैं, दो बसपा और एक सपा का विधायक हैं। आपको बता दें कि ये सर्वे 28 सितंबर से 10 अक्टूबर से बीच किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+