MP News: कानून व्यवस्था की चलती तीन एसपी को हैदराबाद से वापस बुलाया गया ड्यूटी पर

MP Police News: हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी में डेढ़ महीने की ट्रेनिंग करने के लिए गए अफसर में से तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वापस बुला लिया गया है। इस सभी की ट्रेनिंग सोमवार से शुरू हो गई थी, जो 16 फरवरी तक चलनी चली थी। जिन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वापस बुलाया गया है, वह तीनों ही जिले संवेदनशील माने जाते हैं।

मध्य प्रदेश के 17 आईपी अफसर को इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स करवाने के लिए गृह विभाग ने सूची जारी की थी। इसमें से तीन अफसर नहीं गए थे सोमवार से शुरू हुई ट्रेनिंग में शामिल हो चुके तीन अफसर को अचानक से शासन ने वापस बुला लिया है। इसमें एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह, एसपी बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार और एसपी इंदौर ग्रामीण सुनील कुमार मेहता को वापस बुलाया गया है।

On the instructions of CM Yadav, three law and order SPs were called back from Hyderabad to duty.

खरगोन बुरहानपुर और इंदौर ग्रामीण तीनों ही जिले संवेदनशील माने जाते हैं। इन दिनों प्रदेश भर में राम मंदिर को लेकर प्रभात फेरी सहित अन्य आयोजन हो रहे हैं। प्रभात फेरी के दौरान शाजापुर जिले में हाल में ही पथराव हो गया था। इसके बाद निर्देश दिए गए थे कि तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वापस ड्यूटी पर बुला लिया जाए। इसी के चलते तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वापस ड्यूटी पर बुला लिया गया है तीनों ने वापस आकर अपना कार्यभार संभाल लिया है गौरतलब है कि साल 2022 की रामनवमी पर खरगोन में दंगे हुए थे। इसके बाद यहां पर हर धार्मिक जुलूस आदि पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाती है।

यह अफसर गए थे हैदराबाद

सीबीआई में प्रति नियुक्ति पर पदस्थ आलोक कुमार पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह, एआईजी पुलिस मुख्यालय मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, एसपी इंदौर ग्रामीण सुनील कुमार मेहता, एसपी मऊगंज वीरेंद्र जैन, एसपी बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार, एसपी श्योपुर राय सिंह नरवरिया, डीसीपी भोपाल रामशरण प्रजापति, डीसीपी भोपाल सुंदर सिंह गणेश, एसपी अलीराजपुर राजेश व्यास, एसपी आगर मालवा विनोद कुमार सिंह, एसपी मेहर सुधीर कुमार अग्रवाल, डीसीपी इंदौर पंकज पांडे, डीसीपी भोपाल संजय कुमार अग्रवाल इन अफसर को ट्रेनिंग पर भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+