'राहुल गांधी जनता से माफी मांगे...', जानिए क्यों एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा ऐसा?
Mohan Yadav News: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय' यात्रा पर निकले हुए है। इसी कड़ी में राहुल गांधी मध्य प्रदेश पहुंचे। यहां राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सीएम मोहन यादव ने कहा, 'उज्जैन देव दर्शन करने की नगरी है, मैं उन्हें इसकी शुभकामनाएं देता हूं। उन्हें पश्चाताप भी करना चाहिए कि भगवान राम के मंदिर का न्योता उनकी पार्टी ने क्यों ठुकराया था। वे जनता से माफी मांगे।' इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा जिस भाव से कर रहे हैं, वह कभी फलिभूत नहीं होगी।

सीएम यादव ने मीडिया कर्मियों के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि, जिस पार्टी (कांग्रेस) ने जीवन भर अन्याय किया है, उसकी न्याय यात्रा सफल नहीं हो सकती। कहा कि राहुल गांधी की यात्रा देख कर लोग पूछते हैं कि अपने कार्यकाल में किए गए अपराधों की कांग्रेस क्यों सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती?
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मध्य प्रदेश में चौथा दिन है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज उज्जैन पहुंचेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 11 बजे शाजापुर पहुंची। शाजापुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाए गए।












Click it and Unblock the Notifications