‘पानी में तैरेंगे पैनल तो बनेगी बिजली', एमपी में इस जगह बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट
Omkareshwar: बिजली उत्पादन के यूं तो आपने कई तरीके देखे होंगे। लेकिन पानी की लहरों में तैरते पैनल से बिजली बनाने की तरकीब कम ही लोग जानते हैं। अब वो दिन दूर नहीं जब मध्य प्रदेश दुनिया में बिजली उत्पादन की दिशा में नाम रोशन करेगा।
दरअसल एमपी के ओंकारेश्वर में बने बड़े जलाशय सोलर फ्लोटिंग परियोजना का कार्य जारी हैं। दो फेज में चल रहे इस कार्य के जरिए प्रदेश को कम से कम 600 मेगावाट बिजली मुहैया होगी। ख़ास बात यह है कि यहां का प्लांट जब तैयार हो जाएगा तो यह दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फ्लोटिंग प्लांट कहलायेगा।

नई तरकीब से तैयार होने वाले इस प्लांट से जन सामान्य को भी कोई अड़चन नहीं आने वाली। न तो कोई विस्थापन होगा और न ही जलाशय के आसपास कोई दुष्प्रभाव पड़ेगा। अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क्स योजना इस काम में जुटी हैं। खंडवा के कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के मुताबिक अगले साल फरवरी तक फर्स्ट फेज का काम पूरा हो जाएगा।
परियोजना को पूरा करने में आ रही रही सभी व्यावहारिक दिक्कतों को दूर कर लिया गया हैं। कलेक्टर का कहना है कि प्रोजेक्ट वक्त पर अपना लक्ष्य पूरा करें, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग हो रही हैं। हाईलेवल ऑफिसर की टीम निरीक्षण करने के साथ कार्य की समीक्षा भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications