भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर हिंदू महासभा ने कांग्रेस विधायक का पुतला फूंका; जूते चप्पल से भी पीटा
Congress MLA Babu Jandel: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक बाबू जड़ेल के खिलाफ अब लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की दोपहर को अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने ग्वालियर के दौलतगंज में शिवजी के मंदिर के बाहर बाबू जड़ेल का पुतला जलाया है। साथ ही उनके पुतले को जूते चप्पल से भी पीटा है।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा है कि बाबू जड़ेल के द्वारा भगवान शिव का अपमान किया गया है। हम उसकी निंदा करते हैं। जड़ेल पश्चाताप करें, नहीं तो उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन हम करेंगे, चरणबाद आंदोलन करेंगे। हर रोज बाबू जड़ेल का पुतला जलाया जाएगा।

दरअसल, श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक विवादित वीडियो सामने आया है। जिसमें वह भगवान शिव का नाम लेकर अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक जंडेल नशे में दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश भर में विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और उनके पुतले दहन किए जा रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर सफाई देते हुए विधायक बाबू जंडेल ने कहा भोलेनाथ मेरे भी आराध्य हैं। मैं भगवान भोलेनाथ को पूजता हूं।इस तरह की बात कहना तो दूर, मैं सोच भी नहीं सकता। मैंने तो सिर्फ यह कहा था कि सिर्फ भोलेनाथ ऐसे भगवान हैं।
जिनका लिंग पूजा जाता है।वीडियो काट-छांट करके रामनिवास रावत के लोगों ने मुझे बदनाम करने के लिए वायरल किया है। वह वीडियो रक्षाबंधन के टाइम का है। मेरी कलाई पर राखी बंधी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications