'यस सर नहीं 'जय हिंद' बोलना होगा', मोहन सरकार के मंत्री का अनोखा फरमान
Kunwar Vijay Shah Video Viral: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के अटेंडेंस के दौरान यस सर यस मैडम नहीं चलेगा। अब बच्चों को जय हिंद बोलना होगा। इस बारे में रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
प्रभारी मंत्री विजय शाह ने कहा जय हिंद बोलने से देश भक्ति का अहसास और जज्बा पैदा होता है। यस सर, यस मैडम बोलने से क्या होता है। जय हिंद बोलने का यह मेरा बयान नहीं है। यह मेरा आदेश है।

जनजाति कार्य विभाग लोक परिसंपत्ति प्रबंधन और भोपाल गैस त्रासदी राहत-पुनर्वास मंत्री विजय शाह रतलाम जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार जिले के दौरे पर पहुंचे थे।
भाजपा कार्यकताओं के साथ एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में कलेक्टर इस आदेश का पालन कराएंगे। कक्षा एक से 12वीं तक सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में जन गण मन होना अनिवार्य है। बच्चे स्कूल में रोटेशन से बैठेंगे।
विजय शाह ने कहा- अब रतलाम जिले के किसी भी स्कूल में छात्र-छात्रा यस मैडम और यस सर नहीं बोलेंगे। अब जय हिंद सर और जय हिंद मैडम बोलेंगे। स्टूडेंट जब जय हिंद सर बोलेंगे तब अपना हाथ खड़ा करके बोलेंगे। स्टूडेंट देश भक्ति के जोश और जब्बे से बोलेंगे जय हिंद सर। इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी। अब जिले में सभी निजी और सरकारी स्कूलों में जय हिंद बोलकर उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
उन्होंने कहा- यदि ऐसा नहीं हुआ तो... बोलते हुए मंत्री जी की नजर अचानक कमरे पर पड़ी। फिर उन्होंने से कहा- अरे ये मत करो भाई। प्रभारी मंत्री विजय शाह ने कहा कि प्रभारी मंत्री की खिड़की खोलने की शुरुआत प्रदेश में सबसे पहले रतलाम से की जा रही है। रतलाम जिले में कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी मंत्री खिड़की खुली रहेगी जो हेल्प डेस्क के रूप में रहेगी। जिला प्रशासन का एक बाबू सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हर रोज बैठेगा।












Click it and Unblock the Notifications