Chanakya Exit Poll Results 2024: चाणक्य के एग्जिट पोल से टेंशन में आई कांग्रेस, भाजपा को मिल रही इतनी सीटें?
Chanakya Exit Poll Result for Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: देश की सभी लोकसभा सीटों पर आज चुनाव संपन्न हो चुके हैं। मतदान खत्म होते ही तमाम सर्वे एजेंसियों ने चुनावी नतीजों को लेकर चुनावी अनुमान जारी करना शुरू कर दिए हैं।
न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्य के एग्जिट ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को हैरान कर दिया है। इस एग्जिट पोल के नतीजों ने तमाम राजनीतिक विश्लेषकों के दावों को फेल कर दिया है। हालांकि न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्य एग्जिट पोल के नतीजे से मध्य प्रदेश भाजपा में खुशी की लहर दौड़ सकती है।

एग्जिट पोल के आंकड़े मध्य प्रदेश में कांग्रेस की टेंशन बढ़ा सकते हैं। टुडेज चाणक्य का अनुमान है कि राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर सकती है। वहीं, कांग्रेस शून्य पर रह सकती है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी को 60 फीसदी वोट शेयर मिलने के आसार हैं। खास बात है कि 2019 में राज्य में बीजेपी को महज एक सीट छिंदवाड़ा में हार का सामना करना पड़ा था।हालांकि फाइनल चुनावी परिणाम 4 जून को सामने आएंगे, जिसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
2019 में ऐसा रहा था चाणक्य का एग्जिट पोल
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्य के एग्जिट पोल के एग्जिट पोल ने एनडीए को भग 350 सीटें जीतेने, जबकि यूपीए को लगभग 95 सीटें जीतने का अनुमान जताया था। जब चुनावी रिजल्ट सामने आए तो ये एग्जिट पोल एकदम सही साबित हुए थे। एनडीए गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं थीं, जबकि यूपीए ने 90 सीटें जीती थी।
न्यूज़ 18 में कांग्रेस बीजेपी को कितनी सीटें
न्यूज़ 18 द्वारा जारी एग्जिट पोल में भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस को निराशा हाथ लग सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस हिसाब से कांग्रेस सीटें लाने का दावा करती नजर आ रही थी। वैसा इस एग्जिट पोल में सामने नहीं आया है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 29 में से 18-23 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में 00-03 सीटें आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications