PM मोदी की आलोचना से भड़के NCC कैडेट्स, कांग्रेस के कार्यक्रम में दौड़ने से किया इंकार

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करना कोई नई बात नहीं है। हर संभव मौके पर कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने से पीछे नहीं हटते हैं, लेकिन जबलपुर के एक कार्यक्रम में ऐसा करना कांग्रेसी नेताओं को भारी पड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करने लगे, जो एनसीसी कैडेट्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने दौड़ने से इंकार कर दिया।

पीएम की आलोचना करने पर कांग्रेस की किरकिरी

पीएम की आलोचना करने पर कांग्रेस की किरकिरी

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने एनसीसी कैडेट्स को राहुल गांधी के जन्मदिन पर सद्भावना दौड़ के लिए बुलाया, लेकिन कार्यक्रम में उन्होंने पीएम के खिलाफ बोलना शुरू किया। पीएम की आलोचनवा से कैडेट्स नाराज हो गए और उन्होंने दौड़ने के बजाय वापस अपनी-अपनी बसों में बैठने का फैसला किया और बिना दौड़ लगाए ही वापस लौट गए।

पीएम की आलोचना से NCC कैडेट्स नाराज

पीएम की आलोचना से NCC कैडेट्स नाराज

आपको बता दें कि 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस ने जबलपुर में 'Run For RG' का आयोजन किया था। सुबह 9 बजे दौड़ का वक्त तय किया गया था। भीड़ जुटाने के लिए बसों में भरकर एनसीसी कैडेट्स बुलाए गए। दौड़ से पहले पूर्व विधायक लखन घनघोरिया मीडिया से मुखातिब हुए और पीएम मोदी की आलोचना करने लगे। जिसे सुनकर कैडेट्स ने कार्यक्रम से बायकाट कर दिया और बिना दौड़े ही वापस लौट गए।

 500 एनसीसी कैडेट्स ने लिया हिस्सा

500 एनसीसी कैडेट्स ने लिया हिस्सा

जानकारी के मुताबिक 500 एनसीसी कैडेट्स सद्भावना दौड़ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। कांग्रेस पार्टी की ओर से बसे भेजी गई, जिसमे बैठकर कैंप से कैडेट्स मालवीय चौक पहुंचे थे। नगर निगम ने उन्हें पर्यावरण दौड़ का आयोजन होने की जानकारी दी थी, लेकिन कार्यक्रम में पहुंचने के बाद जैसे ही राजनैतिक कार्यक्रम का पता चला तो नाराज अधिकारियों ने फौरन अपने कैडेट्स को कैंप लौटने का आदेश दिया। अधिकारियों ने साफ किया कि एनएससी कैडेट्स किसी भी राजनैतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+