Weather Update: नौ तपा में कम तप रहा प्रदेश, डेढ़ दशक में पारे की उल्टी चाल

नौतपा पहले-दूसरे दिन ही चूं गए। बारिश और हवाओं ने दिन का अधिकतम तापमान पूरे प्रदेश में नीचे लुढ़कने लगा। केवल नरसिंहपुर और खरगौन को छोड़कर बाकी जगह गर्मी के तेवर ठंडे हैं।

Nautapa 2023

नौतपा के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। 25 मई 2023 से प्रारंभ हुए नौ तपा का पहला और दूसरा दिन ठंडा रहा। मौमस विभाग के आंकड़ों के अनुसार मप्र के अमूमन हर जिले में यही हाल है। बारिश-आंधी का दौर और चक्रवाती हलचल के कारण तपने से पहले ही नौ-तपा चूं गए और पारा लुढ़क गया।

मप्र में करीब डेढ़ दशक बाद नौ-तपा में दिन का अधिकतम पारा बढ़ने के बजाय लुढ़क गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित सबसे ज्यादा तपने वाले बुंदेलखंड में गर्मी से हल्की राहत मिली है। नौतपा के पहले दिन गुरूवार को ही कई जिलों में जोरदार बारिश के बाद शाम को मौसम सुहाना हो गया था। शुक्रवार कोा भी यह दौर जारी रहा। जहां धूप निकली बावजूद इसके वहां पारा में कोई खास बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है। प्रदेश में केवल नरसिंहपुर और खरगौन में पारा 43 और 40 रहा बाकी शहरों में 36 से 39 डिग्री के आसपास आ गया है।

Recommended Video

    Monsoon Updates: Andaman Nicobar पहुंचा मॉनसून, IMD ने बताया इस बार कैसी रहेगी चाल? | वनइंडिया हिंदी

    चक्रवाती हलचल के कारण ज्यादा नहीं तपेंगे नौ तपा
    मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मई और जून के महीने में चक्रवाती गतिविधियां जारी रहेंगी, जिस कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज ठंडा ही रहेगा। इस दौरान प्रदेश सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश आदि की संभावना रहेगी और पारा नीचे लुढ़केगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+