प्रकृत‍ि का बदला: हर‍ियाली को नुक‍सान पहुंचाने वाले की पेड़ ने ले ली जान, जान‍िए क्‍या है मामला

सागर, 20 जुलाई। कहते हैं कुदरत जब देने पर आती है तो संकोच नहीं करती और जब लेने पर आती है तो ल‍िहाज नहीं करती... सागर में एक पेड़ द्वारा अपनी डाल काटने वाले की जान लेकर बदला लेने का मामला सामने आया है। एक व्‍यक्‍त‍ि लकड़ी के लालच में लुकछुप कर पेड़ पर उसकी डाल काटने चढ़ा था, पेड़ उसे डाल काटने से तो नहीं रोक पाया, लेकिन वह व्‍यक्‍त‍ि भी ज‍िंदा नीचे नहीं उतर पाया, पेड़ की उसी डाल से दबकर जान न‍िकल गई।

Recommended Video

    प्रकृत‍ि का बदला: हर‍ियाली को नुक‍सान पहुंचाने वाले की पेड़ ने ले ली जान
    सागौन का पेड़ काट रहे व्यक्ति की उसी पेड़ में दबकर हुई मौत


    मप्र के सागर ज‍िले की गौरझामर रेंज के गोपालपुरा वीट के अंतर्गत वन भूमि पर सरकारी प्लांटेशन मैं लगे हरे-भरे सागौन के वृक्ष को गांव के एक व्यक्ति द्वारा काटे जाने के दौरान व्यक्ति की पेड़ पर ही हुई मौत। वन व‍िभाग से म‍िली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे ग्राम पंचायत चीमाढाना के ग्राम चोरधावई निवासी हल्केभाई पिता हरिराम गौड़ उम्र 50 वर्ष, गौरझामर रेंज की गोपालपुरा बीट के चोरधाबई में स्थित शासकीय प्लांटेशन में लगे सागौन के पेड़ पर आरी लेकर पेड़ काटने चढ़ा था। हल्केभाई गौड़ पेड़ पर करीब 11 फुट की ऊंचाई पर चढ़कर पेड़ की टहनी पर बैठकर कुल्हाड़ी से सागोन के पेड़ को काट रहा था। उसी दौरान पेड़ का ऊपरी हिस्सा कट कर उसके ऊपर आ गिरा जिसके कारण उसकी पेड़ पर ही दबकर मौत हो गई।

    लकड़ी बीनने गए गांव वालों से पता चला
    पुलिस का कहना है कि जब गांव के लोग दोपहर करीब जंगल में लकड़ी बीनने गए तब गांव के लोगों ने हल्‍के को पेड़ पर डाल के नीचे दबे देखा था। घटना की सूचना गांव वालों को दी गई और उन्‍होंने पुलिस थाने आकर सूचना दी थी। पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर मौका पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+