रोजा इफ्तार में जाकर सांप्रदायिकता का जहर उगलने का काम रही कांग्रेस: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
भोपाल में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा निशाना साधा है। कमलनाथ द्वारा बुधवार को रोजा इफ्तार के कार्यक्रम में देश में हो रहे दंगों को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी रोजेदारों के बीच बैठकर राजनीति करना ठीक नहीं।
Recommended Video
मिश्रा ने कहा कि भय का वातावरण बनाना, भाईचारे के खिलाफ विष वमन करना कांग्रेस की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि एक ही समय में पार्टी कार्यालय में हनुमान चालीसा का आयोजन और रोजा इफ्तार में जाकर सांप्रदायिकता का जहर उगलने का काम कांग्रेस ही कर सकती है।
भाजपा का नाम लिए बगैर पूर्व सीएम कमलनाथ लगाया था आरोप
गौरतलब है कि बुधवार को अपने गृह नगर छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ रोजा इफ्तार के कार्यक्रम में पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भाजपा का नाम लिए बगैर कहा था कि पूरे देश का माहौल आप लोग देख रहे हैं। देशभर में दंगा-फसाद हो रहा है। ये लोग देश को बर्बाद करके छोड़ेंगे।
नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस की दोमुंही नीति को समझती है। एक तरफ कमलनाथ हनुमान जयंती कार्यक्रम करा रहे हैं दूसरी और रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भी जा रहे है और रोजा इफ्तार में जाकर सांप्रदायिकता का जहर उगलने का काम कर रहे हैं।
भ्रम की राजनीति करता है विपक्ष: मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा ने ED, CBI जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने की विपक्षी नेताओं के आरोप पर भी जवाब देते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई के खिलाफ विपक्ष की याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज करना ये बताता है कि वह भय और भ्रम की राजनीति करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications