Datia: बूथ विजय संकल्प यात्रा में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा, ढोल-नगाड़े के साथ हुआ स्वागत
Datia News: कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया के भांडेर तहसील पहुंचे। यहां वह बूथ विजय संकल्प यात्रा अभियान में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद यह भाजपा का पहला चुनावी कार्यकर्ता सम्मेलन था।
बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का जगह-जगह ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर हम ला बोला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी अड़े हाथों लिया। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने हिंदू सनातन की बात करते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान किया।
भिंड दतिया लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी संध्या राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचने की बात की और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया।












Click it and Unblock the Notifications