Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली, मध्य प्रदेश में मनाया गया उत्सव और आतिशबाजी

MP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के पश्चात आज प्रदेश भर में मंडल स्तर पर उत्सव मनाया गया। नरेन्द्र मोदी ने देश की आजादी के बाद गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचा है, इसलिए प्रदेश में शपथ ग्रहण का उत्सव मनाया गया।

भाजपा द्वारा प्रदेश भर में मंडल स्तर तक रैली निकाली गई व आतिशबाजी के बाद लोगों का मुंह मीठा कराया गया। मिठाई बांटकर लोगों ने नरेन्द्र मोदी जी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी।

Narendra Modi takes over as PM for the third time celebration and fireworks celebrated in MP

मध्यप्रदेश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर ऐतिहासिक विजय दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है।

Narendra Modi takes over as PM for the third time celebration and fireworks celebrated in MP

प्रदेश के सभी मंडलों पर भाजपा कार्यकर्ता ने मनाया उत्सव

भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने मंडलों में श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के पश्चात उत्सव मनाया। नरेन्द्र मोदी के बीते दस वर्षों की उपलब्धियों, गरीब कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं और गारंटियों पर विश्वास करके भाजपा को वोट देने वाली जनता जर्नादन को भी मिठाई बांटकर भाजपा को वोट देने के लिए अभिनंदन किया। देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार कोई गैर कांग्रेसी व्यक्ति तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+