मध्य प्रदेश में 3.5 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्करी का तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान
Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की शामगढ थाना क्षेत्र के गांव बरडिया अमारा से सेंट्रल नार्कोटिक्स ब्यूरो की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन किलो 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हीरोइन बरामद की है।
बता दें कि सेंट्रल नार्कोटिक्स ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार सीबीएन की जावरा टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी कर कही देने जाने वाला है।

मुखबिर की सूचना पर सीबीएन की टीम ने गरोठ शामगढ रोड बर्डिया अमरा के निकट घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताई गई अर्टिगा कार को रोककर चालक और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया।
कार को सेंट्रल नार्कोटिक्स कार्यालय ले गए जहां पूछताछ में कार ड्राइवर ने बताया कि कार के टायर की साइड में एक गुप्त तरीके से हीरोइन छुपाई गई है।
तलाशी लेने पर कार में लगे टायर के पास एक गुप्त बॉक्स में तीन किलो 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई है । बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है ।
मामले में सीबीएन टीम ने कार सवार दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया हैं ।
आरोपी मादक पदार्थ कहा से लेकर आए थे और कहा देने जा रहे थे मामले में आरोपियो से पूछताछ की जा रही है।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में सेंट्रल नार्कोटिक्स ब्यूरो की टीम ने तस्करों की एक गाड़ी पकड़ी है। इस कार में ये तस्कर टायर के पास बने एक सीक्रेट बॉक्स 3.5 करोड़ रुपये की कीमत के बराबर हेरोइन छिपाकर ले जा रहे थे। pic.twitter.com/xvhQRFvZz0
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) January 13, 2024












Click it and Unblock the Notifications