ब्रीडिंग करते नाग-नागिन को फर्से से काटा, बेटे ने वीडियो बनाकर करवाया वायरल

राजगढ़। वन्यजीवों के प्रति हैवानियत की हदे पार कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गांव सुठालिया में सामने आया है। यहां पर एक ​व्यक्ति ने ब्रीडिंग कर रहे नाग-नागिन के जोड़े को फर्से से काट ​डाला। इस दौरान आरोपी का बेटा वीडियो बनाता रहा। वायरल वीडियो देख रात को पुलिस आरोपी को घर पहुंची और बाप-बेटे को गिरफ्तार किया।

वाह! अब्बू कमाल कर दिया आपने तो

वाह! अब्बू कमाल कर दिया आपने तो

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को गांव सुठालिया के गढ़ी मोहल्ला निवासी जाकिर खान के घर पर आंगन में करीब छह फीट लंबा नाग-नागिन का जोड़ा ब्रीडिंग करता दिखा। यह देखकर जाकिर फर्सा लेकर आया और उन पर वार करके दोनों के सिर काट दिए। यह सब घटनाक्रम वीडियो में कैद कर रहा बेटा बोला-वाह अब्बू आपने तो कमाल कर दिया। एक ही झटके में दोनों को काट डाला।

 वायरल वीडियो देख पहुंची पुलिस

वायरल वीडियो देख पहुंची पुलिस

नाग-नागिन के जोड़े को काटने का वीडियो जाकिर के बेटे ने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भेजा। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और राजगढ़ पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने वीडियो देख रात को ही जाकिर के घर दबिश दी और पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे अवैध फर्सा भी जब्त किया।

 केरोसिन डालकर जलाया

केरोसिन डालकर जलाया

नाग-नागिन के जोड़ को काटने के बाद आरोपी ने उन पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। उधर, वन विभाग चीफ कंजरवेटिव अधिकारी रवींद्र सक्सेना ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+