भारत में कभी बहुसंख्यक नहीं हो सकते मुस्लिम, दिग्विजय सिंह के इस बयान ने पैदा की सियासी हलचल

Digvijay Singh News: राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने प्रचार के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा। कहा कि भारत में मुसलमान कभी बहुसंख्यक नहीं हो सकते, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) केवल झूठा प्रचार करती है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करती है। आरएसएस का काम है हिन्दू और मुसलमानों में फूट डालना। हिंदुओं के पास जाकर आरएसएस के प्रचारक कहते हैं कि मुसलमान चार-चार शादी करते हैं और दर्जनों बच्चे पैदा करते हैं। इस सभा में जितने भी मुसलमान हैं वो खड़े हो जाए। फिर कहा कि जिसके पास एक से ज्यादा पत्नी हैं वो खड़े रहें। तभी सारे मुस्लिम बैठ गए।

Muslim Digvijay Singh cannot be majority

दिग्विजय सिंह ने दूसरी बार सवाल करते हुए कहा, इस सभा में कितने हिन्दू हैं। जिनकी दो पत्नियां हैं। तभी एक दिव्यांग खड़ा हो गया। दिग्विजय सिंह ने आगे आकर दिव्यांग से हाथ मिलाया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि वे हिन्दू हैं और उन्होंने भी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरा विवाह किया है और उनके भी पांच बच्चे हैं। जयवर्द्धन सिंह से बड़ी बहनें भी हैं। ये सुनते ही सभा में बैठे जयवर्द्धन हंसने लगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि मूलरूप से अज्ञानता और गरीबी पर निर्भर है। जैसे जैसे लोग समझदार होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे कम बच्चे पैदा कर रहे हैं। महंगाई के दौर में बड़ा परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, दिग्विजय सिंह हिन्दू और मुस्लिमों के बीच का फर्क समझा रहे थे और आरएसएस की मानसिकता को कठघरे में खड़ा कर रहे थे।

राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए बयान दिया। कहा कि जिस तरह हिटलर ने यहूदियों को देशद्रोही बताकर हत्या करवाई थी, उसी तरह तानाशाह एक समूह को देशद्रोही साबित करना चाहते हैं।

दिग्विजय सिंह ने माना कि पैसा, सरकार, अधिकारी के बलबूते भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो गई है। मोदी जी दिन भर झूठा प्रचार करते हैं। अपने विरोधियों को देशद्रोही हिन्दू विरोधी बताते हैं। भारतीय जनता पार्टी वाले मोदी को भगवान बनाने में जुटे हुए हैं। मोदी जैसा झूठ बोलने वाला नेता नहीं देखा। एक सपना पूरा हो नहीं पाता दूसरा सपना तैयार रहता है। वे नहीं चाहते कि कोई सपनों की दुनिया से बाहर निकले। क्या कभी सपने भी पूरे होते हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी ने टिकट दिया है इसलिए वे 31 साल बाद जनता की शरण में दोबारा आए हैं। बता दें कि राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में 7 माई को मतदान होगा। बीजेपी की ओर से रोडमल नागर प्रत्याशी बनाए गए हैं तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+