मध्य प्रदेश के मंडला में 65 वर्षीय महिला की हत्या, सिर साथ ले गया आरोपी
भोपाल। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में महिला के कत्ल का मामला सामने आया है। यहां महिला की बेरहमी के साथ हत्या करने के बाद आरोपी सिर भी काट कर ले गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंजला जिले की बीजाडांडी थानान्तर्गत तरवानी गांव में 65 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का नाम केसर विश्वकर्मा बताया गया। जानकारी दी गई कि वो शौच के लिए खेत में गई थी, उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।

बीजाडांडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। लोगों को गाांव के ही सुखदीन बैगा पर शक है क्योंकि वो काफी सनकी किस्म का शख्स है। वो हर दिन लोगों के साथ मार पीट करता है।
इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से कुछ लोगों से पूछताछ की है लेकिन अभी तक कुछ पा नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications