मुंबई पहुंची सागर की डिहाइड्रेट सब्जियां, लोगों को भाया स्वाद, खूब पसंद कर रहे
सागर के आकाश चौरसिया ने सागर में तैयार की गई डिहाईड्रेट सब्जियों का मुंबई के किसान बाजार में प्रदर्शन किया था। उन्होंने यहां सभी तरह के अनाज और सब्जियों को रखा था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

मायानगरी के कहार वेस्ट में किसान बाजार का आयोजन किया गया था। इसमें सागर के आकाश चौरसिया ने जैविक, गो-आधिरित और विष रहित खेती के माध्यम से उगाई गई सब्जियों, खेती के मॉडल, सोलर ड्रायर के माध्यम से डिहाइड्रेट की गई सब्जियों सहित शुगर फ्री गेहूं, चना, मूंग, देशी मक्का को भी रखा था, जिन्हें मुंबई के लोगों ने खूब पसंद किया।

आकाश ने बताया कि मुंबई के कहार वेस्ट में किसान बाजार का आयोजन किया गया था। मुंबई की संस्था आर्ट विलेज कर्जत के सहयोग से उपभोगताओ से सीधा संवाद किया गया तथा काउंटर लगाकर सोलर तकनीक से डिहाइड्रेट की गई सब्जियां जिसमें कुंदरू, बैगन, हरी लहसुन पत्ती, टमाटर, भिड़ी सहित अन्य उपज रखी गई थीं, इनको लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा उपभोगताओं को देशी बीजों से तैयार शुगर फ्री गेहूं, देशी मक्का, मूंग,चना आदि के गुण और महत्त्व को समझाया तथा इनके फायदे भी बताए। किसान बाजार में आए लोगों ने को देशी मैथी वा गुड़ से बने लड्डू, तिल के लड्डू, बेसन के लड्डू और डिहाइड्रेट कुंदरू को खूब पसंद किया। आकाश के अनुसार आर्ट विलेज संस्था यहां पर किसान बाजार का आयोजन करती है। इसमें प्रमुख रूप से कविता मुखाती का विशेष सहयोग रहा जिस कारण मुंबई पहुंचकर लोगों को इस बारे में जानकारी दे सके।
Recommended Video
डिहाइड्रेट सब्जियां क्या हैं
डिहाइड्रेट सब्जियों को लेकर आकाश चौरसिया ने बताया कि सामान्यत: बाजार में मिलने वाले मटर व अन्य उत्पादों को सीधे धूप में या मशीनों में सुखा दिया जाता है, इसमें उनके पानी के साथ-साथ रंग, गुण व प्रापर्टी खत्म हो जाती हैं। हम इसके लिए सोलर ड्रायर को उपयोग करते हैं ताकि केवल पानी ही सूखे और सब्जियों के सूखने के बाद भी उसका प्राकृतिक रंग, गुण, विटामिन या प्रापर्टी बरकरार रहे। इसमें सबसे खास बात यह है कि यह सब्जियां जैविक, गो-आधारित और विष रहित खेती के माध्यम से उगाई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications