MP News: दुधवा गांव के 15 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा क्लस्टर विकास, मंत्री चेतन कश्यप ने दी लेआउट को मंजूरी
MP News: मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन कश्यप ने नीमच जिले की मनासा तहसील के दुधवा गांव के 15 हेक्टेयर क्षेत्र में क्लस्टर विकास लेआउट को मंजूरी दे दी है।
यह अनुमति एसपीवी महेश इंडस्ट्रियल डेवलपर्स मनासा को दी गई। इस अवसर पर एमएसएमई विभाग के सचिव नवनीत मोहन कोठारी, एसपीवी सदस्य आशीष काबरा निम्बा प्रमुख, ज्वाला प्रसाद राठी मनासा और श्री विनय प्रकाश काबरा निम्बा प्रमुख उपस्थित थे।

मंत्री कश्यप ने एसपीवी सदस्यों को बुनियादी ढांचे के निर्मा,ण में तेजी लाने और उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी कठिनाई का तुरंत समाधान किया जाएगा और मध्य प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के राज्य के लिए विजन को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
यह भी पढ़ें MP सरकार का वन प्रबंधन की दिशा में बड़ा फैसला, एसीआर के लिये नई प्रणाली लागू












Click it and Unblock the Notifications