MPPSC Exam 2023: एमपीपीएससी परीक्षा कल, जानें कितने बजे तक मिलेगी एंट्री, किन चीजों पर है बैन
MPPSC Exam 2023 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा संचालित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर रविवार को आयोजित होगी।
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 की तैयारी को लेकर लोक सेवा आयोग इंदौर के अधिकारियों ने शुक्रवार की शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने 17 दिसंबर को सतना के 12 केंद्रों में आयोजित हो रही एमपी पीएससी परीक्षा की रूपरेखा बताई। कहा कि 12 केंद्रों में 5561 परीक्षार्थी पेपर देंगे।

पहला पेपर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। दूसरा पेपर दोपहर 2.15 से शाम 4.15 बजे तक लिया जाएगा। शासकीय कन्या सिंधी कैंप, बोनांजा स्कूल बदखर, शासकीय हायर सेकेंडरी घूरडांग, गर्ल्स कॉलेज स्टेशन रोड, विट्स कॉलेज करही रोड, एमएलबी, शासकीय महाविद्यालय गहरानाला,
आदित्य कॉलेज शेरगंज, कन्या धवारी, संत कवर सिंधू स्कूल सिंधी कैंप, सेंट माइकल अमौंधा, और व्यंकट क्रमांक 1 सेंटर बनाए गए हैं।
एक घंटे पूर्व पहुंचना होगा
प्राचार्य को टास्क दिया कि परीक्षाओं की तैयारी कर लें। सहयोग में तहसीलदार और नायब तहसीलदार रहेंगे। सामग्री पहुंचाने व ले जाने के लिए अलग से दल रहेगा। ध्यान रहे परीक्षार्थी एक घंटे पहले सेंटर पहुंच जाएं। केन्द्र के अंदर प्रवेश पत्र के अलावा कोई दूसरा मटेरियल नहीं जाएगा। छात्र पारदर्शी पेन लेकर केंद्र आएं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए एडीएम से संपर्क करें।
परीक्षार्थी चप्पल और सैंडल पहनकर आ सकते हैं। चेहरे को ढंककर एग्जाम सेंटर में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षा में पेंसिल, रबर, इरेजर, व्हाइटनर एवं एसेसरीज जैसे बालों को बांधने का क्लेचर, बकल, घड़ी, हाथ में पहनने वाले मैटेलिक, चमड़े के बैण्ड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स, वायलेट, टोपी आदि वर्जित है। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में अपने साथ केवल प्रवेश पत्र, मूल फोटो, आईडी प्रूफ एवं 2 काले पेन ही ले जा सकेंगे। इसके अलावा कोई भी सामग्री साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications