MP News: 9 विभागों में भर्ती करने परीक्षा कराएगा MPPSC और ESB
MPPSC News: मध्य प्रदेश लोक सेवा (एमपीपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग (ईएसबी) उच्च शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में लंबे समय से रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। इस दौरान परीक्षाएं जून से नवंबर के बीच नौ विभागों में भर्ती की लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 30,000 पदों के लिए 5 लाख से अधिक युवाओं का शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
इसके अलावा दिसंबर अंत तक कई परीक्षा आयोजित की जाएगी बता दे कि विभाग में कई समय से कई पद रिक्त पड़े हैं। भर्ती परीक्षाओं के होने से विभागों का काम सुचारू होगा साथ ही युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मार्ग प्रशस्त होगा। सरकारी कॉलेज में 2000 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होना है। यह परीक्षा 9 जून का आयोजित की जाएगी। इसके लिए 70,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है।

MP में यह परीक्षाएं होंगी
समूह तीन उप यंत्री और अन्य समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा अगस्त में होगी। समूह एक उपसमूह- 3 मेडिकल सोशल वर्कर व अन्य समकक्ष पदों के लिए भर्ती परीक्षा अक्टूबर तो, इसके अलावा समूह-2 उप समूह- 3 स्वच्छता निरीक्षक वह अन्य समकक्ष पदों के लिए भर्ती परीक्षा नवंबर और माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा (दोनों खेल, गायन, वादन व नृत्य कैटेगरी) अगस्त में आयोजित कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications