MP News: नहीं भरा बिजली बिल हो जाएं सावधान, बकाएदारों के खिलाफ चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी की प्रबंध निदेशक रजनी सिंह के आदेशानुसार इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, शाजापुर सहित सभी 15 जिलों में पुराने बकायादारों के खिलाफ कार्यवाही व बिल राशि वसूली का सघन अभियान चलाया जा रहा है।

पुराने बकायादार शत प्रतिशत उपभोक्ताओं से जनवरी माह के दौरान सम्पर्क कर राशि वसूली की जा रही है। शनिवार को इंदौर जिले के 64 जोन वितरण केन्द्र सहित कम्पनी क्षेत्र के 400 से ज्यादा जोन वितरण केन्द्र के तहत 4000 कार्मिकों द्वारा बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान जप्ती व कुर्की की कार्रवाई भी गई।

Ujjain

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कम्पनी प्रबंधन के लक्ष्य के अनुसार जारी सिंचाई बिलों की शत-प्रतिशत वसूली की जाना है। इसके अलावा घरेलू, गैर घरेलू, औद्योगिक श्रेणी के तीन माह, छः माह या अधिक समय से राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के भी बिजली बिलों की अभियान चलाकर वसूली की जा रही है। जनवरी के शेष 13 दिनों में कम्पनी का लक्ष्य है कि पुराने बकाया बिलों संबंधित उपभोक्ताओं से कम से कम 100 करोड़ रु. का राजस्व संग्रहण किया जाए।

कार्रवाई से बचने का अनुरोध

इसी के लिए सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में कार, बाइक समेत दर्जनों वाहन जब्त किए गए हैं। प्रतिदिन कंपनी क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विद्युत वितरण कम्पनी ने एक बार फिर बकायादारों से राशि जमा कर अप्रिय कार्रवाई से बचने का अनुरोध किया है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी की प्रबंध निदेशक रजनी सिंह के आदेशानुसार इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, शाजापुर सहित सभी 15 जिलों में पुराने बकायादारों के खिलाफ कार्यवाही व बिल राशि वसूली का सघन अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े- MP News: खेत में उतरे कलेक्टर, किसानों से जाना फसलों का हाल, इन जिलों में दिखा एक्टिव अंदाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+