MP Weather Update: मध्य प्रदेश को भारी बारिश से मिली राहत, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लंबे समय से चल रहे भारी बारिश के दौर से राहत मिल गई है। काफी दिनों बाद आज पूरे प्रदेश मौसम के साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में कोई बड़ा बारिश सिस्टम सक्रिय नहीं है और अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना कम है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कई जिलों में भारी बारिश हुई थी। जिसके चलते बाढ़ आ गई थी, हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं। बारिश से किसानों को भी राहत मिली है क्योंकि बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा था।

प्रदेश में अभी कोई बड़ा बारिश सिस्टम सक्रिय नहीं है। हालांकि दो दिन बाद प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है। बता दें कि शनिवार को मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था।
प्रदेश के भोपाल, बैतूल, हरदा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, ग्वालियर, दितिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिले में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
मध्य प्रदेश में इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. राज्य के 282 बांधों में से 199 बांध 90 फीसदी से ज्यादा पानी से भर चुके हैं। लगातार बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव हो गया है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में आज भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कक्षा एक से 5 तक के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टियां घोषित कर दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications