MP Weather Update: तपने लगा Madhya Pradesh, ‘खजुराहो' सबसे गर्म शहर, पारा 42 डिसे

बुंदेलखंड का खजुराहो शुक्रवार को मप्र का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। इसके अलावा राजगढ़, दमोह, सतना, उमरिया, ग्वालियर सहित 10 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा।

मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर खजुराहो पारा 42 डिसे


मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी की आहट नजर आने लगी है। बीते तीन दिन से अलग-अलग शहरों में पारा 41 से 43 डिसे तक पहुंच गया। दो दिन पहले राजगढ़ 43 डिसे तो शुक्रवार को खजुराहो 42 डिसे के साथ सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ।

अप्र्रैल 2023 का पहला पखवाड़ा बीतते-बीतते अपने तेवर दिखाने लगा है। मध्य प्रदेश में गर्मी अपने रौद्र रूप में आने लगी है। चंद रोज पहले तक ओले-बारिश का दौर थमते ही पारा 42-43 डिग्री तक उछलने लगा। शुक्रवार को खजुराहो में पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा राजगढ़ में 41.4 डिसे तो दमोह में 40.6 डिसे रहा।

12 शहरों में 40 से ऊपर तापमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश के 12 शहरों में पारा 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है। इसमें खजुराहो 42, राजगढ़ 41.4 और दमोह 40.6 डिग्री के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा सतना, उमरिया, गवालियर, शिवपुरी, सीधी, खरगोन, खंडवा, रतलाम, रायसेन में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तपने वाले शहर
खजुराहो 42.0
राजगढ़ 41.4
दमोह 40.6
सतना 40.6
उमरिया 40.5
ग्वालियर 40.3
शिवपुरी 40.2
सीधी 40.2
खरगोन 40.2
खंडवा 40.1
रतलाम 40.0
रायसेन 40.0
नौगांव 39.4
मंडला 39.4
नर्मदापुरम 39.2
भोपाल 39.1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+