MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर सहित 27 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP Weather News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 27 जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 12 बजे तक ग्वालियर सभी 12 जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने का अनुमान है। जिसमें अशोक नगर, बैतूल, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, हरदा, जबलपुर, मुरैना, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, रायसेन, सिवनी, शिवपुरी और कई जिले शामिल है।

भोपाल में सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 'छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्से में लो प्रेशर है। इस वजह से मानसून ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश के बीच से गुजर रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। पूर्व-उत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इन्हीं कारणों से आगामी 48 घंटों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
आगामी 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश की गतिविधि तेज होगी। अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर भी भीगेगा। इसके बाद सिस्टम का प्रभाव कम होगा, लेकिन प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
डॉ वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 25 जुलाई से सिस्टम कमजोर होगा। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 28 जुलाई से फिर से तेज बारिश की संभावना है। 29 और 30 जुलाई को उत्तरी हिस्से में तेज बारिश की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications