MP Weather: सर्द हवाओं का सितम, इन जिलों में बदला स्कूल टाइमिंग
MP के कई अंचलों में बेमौसम हुई बारिश के चलते ठंड भी अब बढ़ने लगी है, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ था, जहां प्रदेश भर में तेज हवा के साथ ठंड का असर देखने को मिला।
लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूली शिक्षा विभाग ने नर्सरी से लेकर पांचवी और आंठवी तक के बच्चों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है, जहां अब नर्सरी से पांचवी और आठवीं तक की कक्षाओं का समय बदला गया।

तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण जिले में संचालित होने वाली समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त (एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई अन्य समस्त बोर्ड) संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक की शालाओं का संचालन किसी भी स्थिति में प्रातः 09ः00 बजे के पूर्व नहीं करने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावी हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानूडे ने जिले के सभी स्कूलों के संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
लगातार बढ़ रही ठंड
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा इंदौर, ठंड बरपाएगी कहर, कैसा रहेगा मौसम, जानिए












Click it and Unblock the Notifications