MP Weather Update: MP से छत्तीसगढ़ तक बदला मौसम, बुंदेलखंड में झमाझम
मध्य प्रदेश के सागर, चंबल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर और इंदौर संभागों में मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों तेज गड़गड़ाहट और आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। आगामी 20 मार्च तक मौसम ऐसे ही रहेगा।

MP Weather Update: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। मध्य भारत के कई हिस्सों बीते दो दिन से मौसम ने करवट ली और तेज गर्मी के मौसम में एकदम से आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया। बुधवार शाम से बदले मौसम के कारण गुरूवार को अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे। शाम होते-होते बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बता दें कि तेज गड़गड़ाहट और आंधियों के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मध्य प्रदेश में जबलपुर, सागर, चंबल, ग्वालियर सहित इंदौर व अन्य इलाकों में मौसम अभी ऐसे ही रहेगा। अगले 4 से 5 दिन 20 मार्च तक बारिश का मौसम बना रहेगा।
मप्र मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को बारिश, बिजली और गरज को लेकर चेतावनी जारी की है। इसमें इंदौर, नर्मदापुरम, चम्बल संभागों के जिलों में तथा दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, पन्ना, सागर, मंडला, दमोह, शाजापुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, डिंडोरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी एवं देवास जिलों में बारिश होगी। इधर रात होते-होते प्रदेश के कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट, तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया।

मौसम विभाग ने सावधानियां को लेकर चेतावनी दी है
मौसम विभाग ने बदले मौसम को लेकर चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सावधानियां व सतर्कता रखने की सलाह जारी की है। इसमें इलेक्ट्रानिक और बिजली के उपकरणों को उपयोग करने से बचें, उपकरणों को अनप्लग कर दें। इसके अलावा दो पहिया वाहनों के उपयोग से बचें और पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। इसके अलावा बज्रपात के समय अगर आप पानी में हैं तो इससे तुरंत बाहर आ जाएं।
Recommended Video

19-20 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम
जानकारी अनुसार 16 से 20 मार्च तक मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों से अनेक स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ आकाशीय बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी, झोंकेदार हवाएं की संभावना के साथ 16 एवं 17 मार्च के दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी है। 20 मार्च तक मध्यप्रदेश में वर्षा गतिविधियां बानी रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी-हवाओं का दौर भी चलेगा। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चलेंगी।
किस तारीख को लेकर क्या चेतावनी दी गई है
16 मार्च: पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली के साथ बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी, ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाए(40-50 किमी प्रति घंटा) एवं पश्चिमी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली के साथ बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी, ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाए(30-40 किमी प्रति घंटा)की बहुत संभावना है।
17 मार्च: मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली के साथ बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी, ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाए(30-40) की बहुत संभावना है।
18 मार्च: मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली के साथ बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी, ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाए(30-40) की संभावना है।
19 मार्च: मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली के साथ बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी, ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाए(30-40) की संभावना है।
20 मार्च: मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली के साथ बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications