MP Weather: सितंबर का सबसे मजबूत सिस्टम हुआ एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून का मजबूत सिस्टम एक्टिव हुआ है, जहां यह सिस्टम सितंबर माह का सबसे एक्टिव सिस्टम बताया जा रहा है। मानसून की एक्टिविटी अब अपने अंतिम चरण में है, जहां मानसून की विदाई से पहले अब एक मजबूत सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एक्टिव हुआ है, जो संपूर्ण मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश करवा सकता है।
मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मानसून का यह मजबूत सिस्टम भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, खरगोन खंडवा, बड़वानी और उज्जैन जिलों में झमाझम बारिश करवाएगा। वहीं इसके लिए मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रांग सिस्टम बनता नजर आ रहा है, जहां इसी के चलते मौसम वैज्ञानिकों की ओर से एक बार फिर मध्य प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मानसून का मजबूत सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश करवा सकता है। यही कारण है कि, प्रदेश के कुछ जिलों में येलो अलर्ट तो कुछ जिलों में ऑरेंज रेड जारी किया गया है।
संभवत मध्य प्रदेश के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें प्रमुख तौर पर इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, मंडला, विदिशा, धार, देवास, खरगोन, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, आगर, बड़वानी और राजगढ़ जिले शामिल हैं।
बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ मानसून का मजबूत सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश करवाने के लिए तैयार नजर आ रहा है, जहां मौसम वैज्ञानिकों की मेन तो धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहा मानसून का यह मजबूत सिस्टम में जल्द ही मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा।इसके बाद मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू होगी।
मध्य प्रदेश में मानसून का यह मजबूत सिस्टम जैसे ही एंट्री करेगा, वैसे ही पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ-साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जहां इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभाग में भारी बारिश का दौर देखने मिल सकता है।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ नजर आ रहा है, जहां पर एक बार फिर 10 सितंबर से मानसून का सिस्टम बनने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 10 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, इसके चलते मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश देखने मिल सकती है।
ये भी पढ़े- Weather: सितंबर में बारिश का कोटा होगा पूरा, इस सिस्टम से झमाझम बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications