MP Weather: बेहिसाब लुढ़क रहा पारा, ठंड में ठिठुरते मध्य प्रदेश में बारिश के दो सिस्टम करेंगे नाक में दम
MP Weather: मध्य प्रदेश में गुलाबी, आंख-मिचौली करती अभी तक ठंड सभी को खूब भा रही थी। लेकिन अब तीन दिन में मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि तापमान एक दम से धड़ाम हो गया। कई जिलों में सर्दीली तेज हवाओं ने अब लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। ऊपर से अगले हफ्ते बारिश के पूर्वानुमान ने भी टेंशन बढ़ा दी है।
प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन-रात का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। उसके बाद नरसिंहपुर, बालाघाट जिले का मलाजखंड कंपकपा रहा हैं। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैनने बताया कि पाकिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का डेरा है। जम्मू-कश्मीर में इसके असर की हलचल शुरू हो गई। सर्दीली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में एक दम से तापमान में गिरावट दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही अगले एक सप्ताह में बारिश के आसार बन रहे हैं। 22 से 25 दिसंबर के बीच बादलों का डेरा फिर मौसम में असर डालेगा। कई जगह बारिश की संभावना हैं। बादल छटते ही घना कोहरा फिर ठंड और बढ़ेगी।
कम तापमान वाले जिले
मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया हैं। अल सुबह और देर रात गलन कजैसी ठंड का अहसास करा रही हैं। जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा में 9.6 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री, जबलपुर में 7.8 डिग्री, मंडला में 8.6 डिग्री, रीवा में 8.5 डिग्री, सतना में 9.8 डिग्री, सीधी में 9.6 डिग्री, मलांजखंड में 8.9 डिग्री, दतिया में 9 डिग्री, गुना में 9 डिग्री, ग्वालियर में 8.6 डिग्री, पचमढ़ी में 7.2 डिग्री, रायसेन में 9.4 डिग्री और राजगढ़ में 7 डिग्री रहा। दिन में धूप भले खिल रही, लेकिन सुबह और रात को कोहरा भी जबरदस्त है। दृश्यता भी कम हैं। बढ़ती ठंड में चिकित्सकों ने खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और रात के वक्त सतर्क रहने की सलाह दी हैं। गर्म कपड़ों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने कहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications