PM मोदी की गारंटी को पूरा कर रही विकसित भारत संकल्प यात्रा, पन्ना में सांसद विष्णुदत्त शर्मा का बड़ा बयान

MP News: पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी इनसे वंचित न रहे। देश और प्रदेश के गांव-गांव में घूम रही विकसित भारत संकल्प यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिला रही हैं। उनके संकल्प को पूरा कर रही हैं।

यह बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना जिले की सकरिया पंचायत के चौपरा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भी संबोधित किया।

MP Vishnudutt Sharma participated in the Vikas Bharat Sankalp Yatra in Chaupra village of Panna

विकसित भारत प्रधानमंत्री जी का संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि 2047 का भारत, विकसित भारत होगा। यही उनका संकल्प है। आज जिस तरह से चोपड़ा गांव की एक आदिवासी बहन ने इस कार्यक्रम में अपनी बात रखी है और यह बताया है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है, देश का विकास हो रहा है, यही विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति का सबसे बड़ा संकेत है।

प्रधानमंत्री जी की गारंटी को पूरा कर रही विकसित भारत संकल्प यात्रा

शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी जी की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर लगातार काम कर रही है। देश में गरीबों का जीवन बदलने का अभियान चल रहा है। शर्मा ने कहा कि गरीबों के जीवन में किस तरह बदलाव आ रहा है, इसका उदाहरण है आयुष्मान भारत योजना।

MP Vishnudutt Sharma participated in the Vikas Bharat Sankalp Yatra in Chaupra village of Panna

प्रधानमंत्री की गारंटी है कि देश में कोई गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा और इस योजना के अंतर्गत गरीबों को पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। जो लोग इस योजना से छूट गए हैं, उन्हें भी योजना से जोड़ा जा रहा है। मोदी जी की ऐसी ही गारंटियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरा कर रही है।

MP Vishnudutt Sharma participated in the Vikas Bharat Sankalp Yatra in Chaupra village of Panna

राज्यपाल की पहल पर शुरू हुआ सिकल सेल एनीमिया मिशन

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज इस गांव में आए हैं, मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्री पटेल के प्रदेश और विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों से जीवंत संपर्क हैं। उन्होंने अपने स्तर पर सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के प्रयास शुरू किए, जो प्रमुख रूप से आदिवासी क्षेत्रों में ही पाई जाती है। श्री शर्मा ने कहा कि राज्यपाल श्री पटेल के प्रयासों से प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति का अभियान शुरू किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+