वंदे भारत ट्रेन के पहले दिन फ्री में लग्जरी ट्रेन में सफर का आनंद, रेलवे ने किए हैं रजिस्ट्रेशन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से निकलेगी। पहले दिन ट्रेन ट्रायल बेस पर चलेगी। इसके लिए रेलवे ने यात्रियों से रजिस्ट्रेशन किए हैं, ये अलग-अलग स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन में सवार होंगे।


वंदे भारत ट्रेन के पहले सफर में इसका बीना स्टेशन पर स्टापेज दिया गया है। इस दौरान लोेग मुफ्त में इस लग्जरी ट्रेन के अंदर बैठकर सफर का आनंद ले सकते हैं। ट्रेन में सफर का मजा ले सकते हैं। यह अनुभव कराने के लिए पहले दिन रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। ट्रायल बेस पर चलने वाली इस ट्रेन में लोगों को फ्री में सफर कराया जाएगा। सागर जिले के अतंर्गत आने वाले बीना स्टेशन पर ट्रेन को विशेष रूप से स्वागत के लिए रोका जाएगा। इस दौरान रेलवे प्रबंधन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इसमें स्कूली बच्चों से लेकर शहर के काफी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है। बीना से जिन लोगों को ट्रेन में आगे के स्टेशन का सफर करना है, बीते दो दिन में ऐसे दर्जनों लोगों के रेलवे ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। इनसे कोई टिकट शुल्क नहीं लिया जाएगा। लोग ट्रेन में बैठकर झांसी-ग्वालियर तक जा सकते हैं।
Recommended Video
मेमो ट्रेन से वापस बीना आ सकेंगे यात्री
बीना से झांसी स्टेशन के बीच वंदे भारत ट्रेन में मुफ्त में इस लग्जरी और शानदार सेमी हाई स्पीड ट्रेन में सफर का आनंद लेने वाले यात्रियों को वापस लाने के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। हालांकि मेमो ट्रेन का सफर फ्री रहेगा या टिकट लेकर वापस बीना तक आ सकेंगे, इसको लेकर रेलवे ने खुलासा नहीं किया है। रात करीब 10 बजे के आसपास यह ट्रेन बीना वापस पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications