विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश ने पूरे देश को किया आश्चर्यचकित, पिपरिया में PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के पिपरिया में एक चुनावी सभा में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव ने पूरे देश को चौंका दिया है।

होशंगाबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी कहा "अभी कुछ समय पहले की बात है जब मध्य प्रदेश ने पूरे देश को आश्चर्यचकित कर दिया था। यहां से उठी लहर पूरे देश में फैल गई है। अब देश के हर कोने में बस एक ही आवाज आ रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार''

MP surprised the entire country in assembly elections PM Narendra Modi big statement in Pipariya

पीएम मोदी ने कहा " कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। बस देश को डराओ, घबराओ, आग फैलाओ। आज देश में आग नहीं लगी। यह जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वह उनको अंदर से जलाती जा रही है।"

बात दे मोदी भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के लिए चुनावी सभा करने आए हैं और यह प्रधानमंत्री मोदी का मध्य प्रदेश में तीसरा दौरा है। उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद हैं।

मोदी ने कहा "कांग्रेस के शहजादे ने घोषणा की है कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। आखिर ये शाही जादूगर इतने वर्षों तक कहां छिपा था? 50 साल पहले इनकी दादी ने देश से गरीबी हटाने की घोषणा की थी। 2014 से पहले 10 साल तक इन्होंने रिमोट से सरकार चलाई। अब इनको एक झटके वाला मंत्र मिल गया है। ऐसे दावे करते हैं और हंसी के पात्र बन जाते हैं।"

MP surprised the entire country in assembly elections PM Narendra Modi big statement in Pipariya

मोदी ने बताया कि उनकी सरकार ने एकलव्य मॉडल स्कूलों की संख्या 750 तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है और पिछड़ी जनजातियों के लिए 24000 करोड़ रुपए की पीएम जनमन योजना पर पहले से ही काम चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होशंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आप INDI गठबंधन की स्थिति देखिए। वो तय नहीं कर पा रहे हैं कि घोषणापत्र एक जिम्मेवारी होती है, देश की जनता के लिए प्रतिबद्धता होती है... उनकी सरकार क्या करना चाहती है, कैसे करना चाहती है, ये भी उनकी बातों में कहीं नजर नहीं आता है। उनके घोषणापत्र में एक से बढ़कर एक खतरनाक वादे हैं। उनके एक साथी का घोषणापत्र कहता है कि देश से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। कोई देश ऐसा सोचेगा क्या ? क्या ये देश की भलाई सोच सकते हैं? जैसी घातक इनकी सोच है, वैसा ही घातक उनका घोषणापत्र है। भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के रूप में आपके सामने है। गांव हो या शहर, सरकार हर गरीब का पक्के घर का सपना पूरा करेगी। ये मोदी की गारंटी है।"

आने वाले समय में 3 करोड़ घर बनाने का हमने संकल्प लिया है। दिव्यांगों को भी इसका लाभ मिलेगा। होशंगाबाद के किसानों को भी करीब 400 करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि के मिले हैं। आने वाले 5 साल में यह पीएम किसान सम्मान निधि चालू रहेगी। करीब 2000 करोड़ रुपए होशंगाबाद के किसानों के पास आएंगे। गरीबों को मुफ्त राशन ऐसे ही मिलता रहेगा। 5 लाख तक का मुफ्त इलाज चालू रहेगा। ये भी मोदी की गारंटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+