MP News: स्टूडेंट्स जल्द करें स्कॉलरशिप के लिए आवेदन, ये है आखिरी तारीख
मध्यप्रदेश में कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य म.प्र. भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 का प्रवेश डाटा/फीस डाटा लाईन डिपार्टमेंट द्वार अपलोड करना शेष है, जिस हेतु MPTAASC Portal पर प्रवेश डाटा/फीस डाटा अपलोड करने तथा नवीन एवं नवीनीकरण के आवेदन अप्लाई की तिथि बढ़ाकर 01 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की जाकर पोर्टल खोले जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
जिले के समस्त महाविद्यालय एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को सूचित करने में आता है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना अंतर्गत अपना आवेदन नहीं कर पाए हैं, ऐसे विद्यार्थी MPTAASC Portal पर अपना आवेदन तत्काल निर्धारित अवधि में अद्यतन करें, ताकि योजनान्तर्गत लाभांवित हो सके। निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं करने की स्थिति में समस्त उत्तरदायित्व संबंधित विद्यार्थियों का रहेगा।

ITI कॉलेज में एडमिशन
मध्यप्रदेश के रतलाम में शासकीय आईटीआई में प्रायवेट कैंडिडेट हेतु प्रवेश प्रारम्भ हो गया है। ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में आईटीआई कोर्स उत्तीर्ण कर लिया है तथा एक वर्ष तक किसी भी प्रतिष्ठान में कार्य करने का अनुभव रखते हैं तथा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखते हों वे उस कोर्स से संबंधित एलीड ट्रेड्स में प्रवेश ले सकते हैं।
देश और प्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर हो, इसके लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। रोजगार मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले इसके लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है।
प्राचार्य आईटीआई यू.पी. अहिरवार ने बताया कि, ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में सीओई योजनान्तर्गत प्रशिक्षण लिया है एवं प्रशिक्षण उपरांत एक वर्ष का किसी भी प्रतिष्ठान में कार्य करने का अनुभव रखते हों, वे संबंधित ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं। ऐसे आवेदक जो एससीवीटी कोर्स उत्तीर्ण हों तथा सत्र अगस्त 2018 तक प्रवेश लिया हो। आवेदक जो किसी प्रतिष्ठान में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव रखते हों एवं आईटीआई कोर्स हेतु आवश्यक योग्यता रखते हों, वे सभी प्रायवेट कैंडिडेट के रुप में प्रवेश ले सकते हैं।
प्रवेश लेने के उपरांत उन्हें प्रतिदिन आईटीआई में उपस्थि नहीं होना, केवल परीक्षा में उपस्थित होना है। ऐसे इच्छुक युवक-युवतियों के लिए प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 है। आवेदक के पास ऐसे प्रतिश्ठानों में कार्य करने का अनुभव होना आवश्यक है, जिन प्रतिष्ठान में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना लागू हो, प्रशिक्षुता पोर्टल पर पंजीकृत हो या एसएसएमई अन्तर्गत पंजीकृत हो या किसी भी सरकारी, स्थानीय प्राधिकरण, कारखाना अधिनियम 1948 एवं संबंधित राज्य के लिए लागू दुकान एवं स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत हो।
ये भी पढ़े- MP News: जितनी अटकेगी शिकायत, उतना कटेगा कर्मचारियों का वेतन, किस जिले में कलेक्टर का एक्शन, जानिए












Click it and Unblock the Notifications