'विधायक निधि' इनका बैलेंस 'जीरो', विकास निधि खर्च करने में दो मंत्री समेत तीन विधायक सबसे आगे
मंत्री भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव सहित मकरोनिया से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया, देवरी से कांग्रेस विधायक हर्ष यादव, बंडा से तरबर सिंह लोधी ने अपनी विधायक विकास निधि को शत-प्रतिशत खर्च कर लिया है।

चुनाव के आखिरी साल में मिलेंगे फिर 2.50 करोड़
पिछले वित्त वर्ष 2022-23 से विधायकों को 65 लाख रूपए बढ़ाकर विधायक निधि दी गई थी। वर्ष 2021-22 के दौरान विधायकों को 1.85 करोड़ रूपए मिलते थे। जिसे 65 लाख बढ़ाकर 2.50 करोड़ कर दिया था। अभी वित्तीय वर्ष अप्रैल 2023-24 में भी विधायकों को फिर राशि मिलेगी, जो वित्तीय वर्ष 2024-2025 तक के लिए होगी। लेकिन चुनाव के चलते इस राशि का खर्च आचार संहिता लगने के पहले कर लिया जाता है। उधर, जिन विधायकों की राशि मौजूदा वित्त वर्ष में बची हुई है। उसे ई-मुद्रा पोर्टल के माध्यम से 15 मार्च तक खर्च करना होगी, नहीं तो वह लैप्स हो जाएगी।

विधायकों ने इन निर्माण कार्यों पर किया खर्च
सभी 8 विधानसभाओं में विधायक निधि से सड़कों, सामुदायिक भवन, चबूतरा निर्माण, नालियों का निर्माण, बाउंड्रीवॉल, फर्श निर्माण, पेबर ब्लॉक, कक्ष निर्माण, एम्बुलेंस की खरीदी आदि जैसे कामों खर्च किया गया है।
Recommended Video

4.5 गुना बढ़ाई गई स्वेच्छा अनुदान राशि भी हुई खर्च
कुछ साल पहले तक विधायकों को स्वेच्छा निधि (जरूरतमंदों को सभी तरह की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने) के तौर पर 15 लाख रुपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 50 लाख कर दिया गया था। दरअसल कोरोना काल के दौरान जरूरतमंद मरीजों के इलाज व अन्य उपकरणों की खरीदी के दौरान इसी राशि का ज्यादातर उपयोग किया गया। राशि कम थी, इसलिए उसे बढ़ाने की मांग की गई। इसकी के चलते मांग पर उसे बढ़ा दिया गया। मौजूदा वित्तवर्ष में भी यह राशि का उपयोग कर लिया गया है।
विस क्षेत्र: रहली
राशि - 2.50 करोड़
खर्च - 2.50 करोड़
बाकी - 00
विस क्षेत्र: खुरई
राशि - 2.50 करोड़
खर्च - 2.50 करोड़
बाकी - 00
विस क्षेत्र: सुरखी
राशि - 2.50 करोड़
खर्च - 2.40 करोड़
बाकी - 10 लाख
विस क्षेत्र: सागर
राशि - 2.50 करोड़
खर्च - 2.40 करोड़
बाकी - 10 लाख
विस क्षेत्र: नरयावली
राशि - 2.50 करोड़
खर्च - 2.50 करोड़
बाकी - 00
विस क्षेत्र: बीना
राशि - 2.50 करोड़
खर्च - 2.35 करोड़
बाकी - 15 लाख
विस क्षेत्र: देवरी
राशि - 2.50 करोड़
खर्च - 2.50 करोड़
बाकी - 00
विस क्षेत्र: बंडा
राशि - 2.50 करोड़
खर्च - 2.50 करोड़
बाकी - 00
---------------------












Click it and Unblock the Notifications