भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर, प्रदेश की निकायों में एल्डरमेन की नियुक्तियां शुरू

मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों में चुनाव के छह महीने बाद निकायों में एल्डरमेन अर्थात पार्षद मनोनीत किए गए हैं। सबसे खास बात प्रदेश में केवल सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र की 4 नगरीय निकायों में इनकी नियुक्ति की गई है।

khurai nagar palika

Madhya Pradesh प्रदेश में छह माह पूर्व हुए नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब सरकार ने इन नवनिर्वाचित निकायों में एल्डरमेनों की नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। महत्वपूर्ण यह है कि प्रदेश में सबसे पहले विभागीय मंत्री भूपेंद्र सिंह के गृहविधानसभा क्षेत्र खुरई की चार ​नगरीय निकायों जिनमें खुरई, मालथौन, बांदरी, बरौदिया शामिल हैं यहां नियुक्तियां की हैं।

निकायों में पार्षद के टिकट से वंचित रह गए भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार अब एल्डरमेन बनाकर उपकृत्य करने जा रही है। इसी शुरुआत सागर के खुरई से कर दी गई है। यहां चार निकायों में 18 कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षद अर्थात एल्डरमेन बनाया गया है। बीते रोज शासन द्वारा एल्डरमेन की नियुक्ति की पहली सूची जारी की गई है, जिसमें सभी खुरई विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका और नगर परिषद की नियुक्तियां शामिल हैं। इसमें खुरई में छह एलडरमेन तो बांदरी, बरोदिया और मालथौन नगर परिषदों में 4-4 एल्डरमेन नियुक्त किए गए हैं।

Recommended Video

      रामचरित मानस विवाद पर पहली दफा बोले रामलला ट्रस्ट अध्यक्ष

      अलग-अलग क्षेत्रों से एल्डरमेन नियुक्त होते हैं

      उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों में एल्डरमेन नियुक्त करने का प्रावधान होता है जो निर्वाचित पार्षदों के अलावा होते हैं। इन पदों पर सरकार अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को एल्डरमेन नियुक्त करती है। हालांकि इसमें लगभग सभी वह होते हैं जो सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता हों। प्रदेश सरकार द्वारा छह माह पूर्व हुए निकाय चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं को उपकृत्य किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+