अग्निवीर भर्तीः दलाल भी हो सकते हैं सक्रिय, झांसे में न आएं, फर्जी दस्तावेज न लगाएं, होगी एफआईआर
सागर, 21 सितंबर। भारतीय सेना में भर्ती के लिए सागर में आगामी अक्टूबर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सेन के ग्वालियर मुख्यालय से सागर जिला प्रशासन के माध्यम से अभ्यर्थियों के लिए सलाह जारी करते हुए कहा है कि, ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें दलालों ने अस्थायी चिकित्सा अस्वीकृत उम्मीदवारों से संपर्क किया और उन्हें सिलेक्ट कराने के नाम पर पैसे की मांग की है। सेना ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, यह आधार बेस और राज्य शिक्षा बोर्ड के डेटाबैंक से जुड़ी हुई है, इसलिए कोई भी अभ्यर्थी किसी तरह से दलालों या एजेंटों के झांसे में न आएं, न किसी को पैसा दें।

सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा अग्निवीर उम्मीदवारों को लिए आवश्यक सलाह दी गई है। इसमें कहा गया है कि उम्मीदवार अपने कम्प्यूटरीकृत प्रवेश पत्र पर अंकित तारीखें पर ही रैली के लिए आएं। प्रवेश-पत्र की अच्छी प्रिंट कॉपी साथ रखें। एडमिट कार्ड को बारकोड लाइन से न मोड़ें। इसे बारिश और पानी से बचाने के लिए प्लास्टिक कवर में रखें। कंप्यूटर क्षतिग्रस्त प्रवेश-पत्र को नहीं पढ़ सकता है जिससे आप रैली के लिए अपात्र हो सकते हैं। उपस्थिति के लिए रैली मैदान में अपनी रैली की तारीख से पहले रात को 10 बजे तक रिपोर्ट करें। अपने सभी दस्तावेजों को मूल रूप में ले जाए। जैसे कि 8वींध्10वींध्12वींध्आईटीआई प्रमाण-पत्रए आधार कार्डए स्थानिया निवासीए जाति प्रमाण-पत्रए शपथ पत्रए एनसीसी और खेल प्रमाण पत्र। कम से कम 10 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो ले जाएं।
हिदायत भी दी गईः कोई भी दवाई या एनर्जी ड्रिंक, ड्रग न लें
कोई भी दवाईए एनर्जी ड्रिंक या ड्रग न ले जाएं। प्रवेश द्वार पर आपके सामान की जांच की जाएगी और सभी निषिद्ध वस्तुओं को बाहर निकाला जाएगा। कानून.व्यवस्था न तोड़ें। पुलिस पूरे इलाके को ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी में रख रही है। चूककर्ताओं के खिलाफ एफआईआर की जाएगीए जो भविष्य में भी उन्हें किसी भी सरकारी नौकरी से वंचित कर देगी। वापसी यात्रा के लिए सशुल्क बसें रैली स्थल पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यदि आप प्रारंभिक परीक्षण में विफल हो जाते हैंए तो तुरंत बसों में चढ़ें। यात्रा के दौरान न कोई कानून तोड़ें और न ही रेल या बस यात्रियों को परेशान करें । वे आपके साथी नागरिक हैं और ट्रेनध्बस राज्य की संपत्ति है। सेना को उम्मीद है कि उसके उम्मीदवार एक जिम्मेदार और अनुशासित नागरिक होंगे।
फर्जी दस्तावेज मिले तो एफआईआर कराई जाएगी
सेना से कहा है कि हमारी भर्ती प्रणाली आधार और राज्य शिक्षा बोर्ड डेटाबैंक से जुड़ी हुई है। फर्जी दस्तावेज उम्मीदवार पकड़े जाएंगे और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। भारतीय सेना में भर्ती एक निशुल्क और पारदर्शी प्रक्रिया है। यह प्रणाली पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है और इसमें किसी के द्वारा भी हेराफेरी की कोई संभावना नहीं हैए यहां तक कि सेना के अधिकारी द्वारा भी। उन दलालों से सावधान रहें जो अपने झूठे वादों के साथ आपसे रिश्वत के लिए संपर्क कर सकते हैं। कुछ ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जिनमें दलालों ने सैन्य अस्पतालों में अस्थायी चिकित्सा अस्वीकृत उम्मीदवारों से संपर्क किया और चिकित्सा मे एफआईआर करने के झूठे आश्वासन पर रिश्वत ली। यदि कोई दलाल आपसे संपर्क करता हैए तो कृपया निकटतम सेना कार्यालय या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें। जिला प्रशासन सागर और भारतीय सेना उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बुनियादी व्यवस्था करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कृपया रैली को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों का सहयोग करें। भारतीय सेना अनुशासन] ईमानदारी और अखंडता के लिए जानी जाती है। हम अपने सैनिकों के इन बुनियादी गुणों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।
-
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड












Click it and Unblock the Notifications