MP: बेरोजगारों की तलाश होगी पूरी, रोजगार मेले में मिलेगी नौकरी
मध्यप्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर हो, इसके लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। रोजगार मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले इसके लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है।
इन्हीं प्रयासों की श्रृंखला में प्रदेश के प्रत्येक जिले में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। देवास में युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

रोजगार मेले का आयोजन
जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि, देवास जिले के युवाओं को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम कार्यक्रम अन्तर्गत रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर एक ही छत के नीचे देने के उद्देश्य से संयुक्त रोजगार मेले का आयोजन 05 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित किया जा रहा है।
युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
मेले में स्वरोजगार की जानकारी के साथ रोजगार एवं निजी संस्थाओं में अप्रेंटिसशिप के लिए मेला स्थल पर ही चयन किया जायेगा। मेले में 5वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा तथा स्नातक तक की योग्यता वाले आवेदकों को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। इसमें देवास से वी.ई कमर्शियल, भारतीय जीवन बीमा निगम, आईपीएस कॉन्ट्रेक्टर, एम काशिफ कॉन्ट्रेक्टर देवास एवं वीर विजय हनुमान मैनेजमेंट बालाजी सेक्योरिटी, इप्का लेबोरेटरी, सनफार्मा लेबोरेटरी देवास एवं अन्य निजी संस्थाओं द्वारा भर्ती की जायेगी।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर हो, इसके लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। रोजगार मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले इसके लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है।
ये भी पढ़े- Indore News: इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर लगी रोक, आखिर क्या है कारण, जानिए












Click it and Unblock the Notifications